SBI SCO 2024: एसबीआई एससीओ भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र-इंटरव्यू शेड्यूल जारी, ऐसे करें डाउनलोड, फरवरी में एग्जाम, 439 पदों पर होना है भर्ती, ये रहेंगे नियम

SBI SCO Admit Card 2024 : भारतीय स्टेट बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई एससीओ परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।एसबीआई एससीओ परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड 02 फरवरी शुक्रवार तक डाउनलोड किए जा सकते हैं।2 फरवरी को ही एग्जाम होगा। इसके बाद वेबसाइट पर मौजूद लिंक को इनएक्टिव कर दिया जाएगा।

439 पदों पर होगी भर्ती

इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक ने गैर-लिखित और संशोधित परीक्षा पदों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से सहायक प्रबंधक, उप प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, परियोजना प्रबंधक और प्रबंधकों 439 पदों को भरा जाएगा। इंटरव्यू शेड्यूल और वेन्यू इस लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। के पदों को भरा जाना है।

ये रहेंगे नियम 

एग्जाम संबंधी अधिक विवरण के लिए अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। एग्जाम निर्धारित केंद्रों पर SBI की ओर से जारी गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा। दिशा-निर्देशों का पालन सभी परीक्षार्थियों को एग्जाम के दौरान करना होगा।एग्जाम सेंटर पर हाॅल टिकट के साथ एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड भी लेकर जाना होगा।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के मेन होम पेज पर नजर आ रहे करियर लिंक पर क्लिक करें।
  3. उम्मीदवार की स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  4. अब उम्मीदवार एसबीआई एससीओ लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  5. एसबीआई एससीओ एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर लें।
  6. फ्यूचर रेफरेंस के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews