सशस्त्र सीमा बल ने निकाली 404 पदों पर भर्ती, 7 जून तक भरें फॉर्म, 100 रुपये फीस

सशस्त्र सीमा बल ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 400 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुका है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
SSB Recruitment 2026

सशस्त्र सीमा बल ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती (SSB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मई 2026 से शुरू हो चुकी है।  पात्र उम्मीदवार 7 जून 2026 तक ऑनलाइन एसएसबी के आधिकारिक वेबसाइट http://applyssb.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की डिटेल जानकारी उपलब्ध है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 404 है। वैकेंसी को अलग-अलग स्पोर्ट्स क्षेत्र में विभाजित किया गया है। पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन के पात्र हैं। फॉर्म भरने के लिए जनरल/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है ।

योग्यता और आयु सीमा 

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं पास या समकक्ष होना अनिवार्य है। इसके अलावा स्पोर्ट्स योग्यता  की निर्धारित की गई है।
  • अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले/ सीनियर या जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक विजेता/खेलो इंडिया या यूथ यूनिवर्सिटी विंटर या पैरा से पदक विजेता/सीजीएफआई में पदक विजेता/ अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले/ राष्ट्रीय स्कूल प्रतियोगिताओं में राज्य की पूरी टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • केवल पिछले दो वर्षों के खेल उपलब्धियां पर ही  विचार किया जाएगा।
  • निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। पहले  चरण में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक विजेता (तीसरे रैंक तक) उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं बाकी रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन दूसरे चरण में होगा। जिसमें दस्तावेज सत्यापन, ट्रायल/ स्किल टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन का आयोजन किया जाएगा।

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को सातवें सीपीसी के लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

यहाँ देखें नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews