SSC CGL Exam 2025 : 12 सितंबर से परीक्षा, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड! ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड, 14582 पदों पर होना है भर्ती

एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के कुल 48 विभागों, संगठनों और मंत्रालयों में अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
ssc cgl 2025

SSC CGL 2025 : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर-1 परीक्षा का आयोजन 12 से 26 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा देशभर के कई केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए सिटी की सूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन कर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इस स्लिप के जरिए परीक्षार्थी जान पाएंगे कि उनकी परीक्षा किस दिन और किस शहर में आयोजित होगी। संभावना है कि एडमिट कार्ड 9 या 10 सितंबर को जारी किए जा सकते है। एडमिट कार्ड में आपके एग्जाम सेंटर, परीक्षा की शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम जैसी सभी जानकारी मौजूद होंगी।वहीं, टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2025 (प्रस्तावित) में आयोजित की जाएगी।

12 से 26 सितंबर के बीच होगी भर्ती

परीक्षा ऑनलाइन मोड में 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 और 26 सितंबर को देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। स्टेज-1 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 60 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर पर 0.50 अंक की कटौती की जाएगी। जनरल इंटेलिजेंस से 25, जनरल अवेयरनेस से 25, क्वांटिटी एप्टिट्यूड से 25 और इंग्लिश कंप्रीहेंशन से संबंधित 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चयनित उम्मीदवार टियर-2 एग्जाम में शामिल हो पाएंगे।

SSC CGL : 14,582 पदों पर होगी भर्ती

  • सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के 1306 पद
  • सीबीडीटी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के 389 पद
  • सीबीआईसी इंस्पेक्टर के 353 पद
  • सीबीआई में सब-इंस्पेक्टर के 93 पद
  • एनसीबी में नारकोटिक्स सब-इंस्पेक्टर के 30 पद
  • एनआईए में सब-इंस्पेक्टर के 14 पद
  • सीजीडीए में ऑडिटर के 1174 पद
  • टैक्स असिस्टेंट के 771 पद
  • डीओपीटी सीएसएस में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 682 पद
  • आईबी में असिस्टेंट-एएसओ के 197 पद
  • सीएजी अकाउंटेंट-जूनियर अकाउंटेंट के 180 पद
  • ईपीएफओ में असिस्टेंट-एएसओ के 94 पद
  • सीबीडीटी ऑफिसर सुपरिटेंडेंट के सबसे ज्यादा 6753 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

किन किन विभागों में होगी भर्ती?

एसएससी सीजीएल परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के कुल 48 विभागों, संगठनों और मंत्रालयों में अलग-अलग पदों पर भर्तियां की जाएंगी। केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप बी के पदों असिस्टेंट सेक्शन अफसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट अफसर, सब इंस्पेक्टर, डाक इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स इंस्पेक्टर, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, डिविजनल एकाउंटेंट, एनआईए सब इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैस्टिकल अफसर पर भर्ती होगी।ग्रुप सी के पदों आडिटर, एकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, अपर डिविजनल क्लर्क, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट पर भर्ती होगी।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन दो-स्तरीय कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीई) के माध्यम से होगा।इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। अधिसूचना में कंप्यूटर आधारित परीक्षा की योजना और पाठ्यक्रम का उल्लेख किया गया है। अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपयोगकर्ता विभागों द्वारा दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

ऐसे कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3:  मांगी गई डिटेल (रजिस्ट्रेशन नंबर/ डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • स्टेप 4: अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Important_notice_03092025.pdf

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/notice_03092025_2.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews