SSC 2023: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, 7500 पदों पर निकली है भर्ती, 3 मई से पहले करें Apply, अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता-नियम

SSC Recruitment 2025

SSC CGL Recruitment 2023 : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन(SSC) के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एसएससी ने ग्रुप-B और ग्रुप-C के 7500 पदों पर भर्ती निकाली है, इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवार 3 मई 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन में 7 से 8 मई तक करेक्शन भी कर सकते हैं। सीबीटी परीक्षा इसी साल जुलाई में हो सकती है।एसएससी सीजीएल परीक्षा में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को 25 हजार 500 रुपए से लेकर 1 लाख 51 हजार 100 रुपए हर महीने सैलरी के रूप में दिए जाएंगे।

SSC Recruitment 2023

कुल पद -7500

आयु सीमा : 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता : कैंडिडेट्स ने मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/लॉ की डिग्री हासिल की हो। विस्तृत जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

वेतनमान : चयनित कैंडिडेट्स को पे-मैट्रिक्स लेवल-4 से लेवल-8 के तहत प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया : योग्य कैंडिडेट्स का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : आवेदकों का चयन टियर 1 और टियर 2 परीक्षा के जरिए किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। सामान्य वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपए है। महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्तियों और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) उम्मदीवारों को फीस से छूट दी गई है।

कैसे करें आवेदन : इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ के माध्यम से आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा तिथि : टायर 1 परीक्षा जुलाई 2023 में आयोजित होगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews