SSC CHSL 2025: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, अब इस दिन ओपन होगी करेक्शन विंडो, जानें डिटेल्स

करेक्शन विंडो खुलने के बाद उम्मीदवारों को अपने नाम, पिता-माता के नाम, जन्म तिथि, लिंग जैसे विशिष्ट विवरणों में बदलाव करने की अनुमति होगी।अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते है।
SSC EXAM 2026

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) 2025 भर्ती के आवेदन फॉर्म में सुधार की तारीख में बदलाव किया है। अब अभ्यर्थी 25 से 26 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक अपने आवेदन में बदलाव कर सकते है। इससे पहले करेक्शन विंडो 23 से 24 जुलाई के बीच खोली जानी थी, लेकिन आयोग ने 22 जुलाई को एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है।

आवेदन फॉर्म में क्या और कैसे करना है सुधार?

  • पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. के माध्यम से आवेदन पत्र में उम्मीदवार नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग और कक्षा 10वीं का रोल नंबर जैसे विशिष्ट विवरणों में बदलाव कर सकते है।
  • उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार करने के लिए कुल दो अवसर मिलेंगे। पहली बार करेक्शन करने पर 200 रुपये की फीस देनी होगी, जबकि दूसरी बार सुधार के लिए शुल्क 500 रुपये होगा।
  • यदि पहली बार सुधार करते समय कोई गलती रह जाती है, तो उम्मीदवार को केवल एक और अंतिम मौका ही मिलेगा। इसलिए, बदलाव करते समय सभी जानकारीयों को ध्यानपूर्वक जांच लेना आवश्यक है।

SSC CHSL: 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, सितंबर में परीक्षा

  • इस भर्ती के माध्यम से 3131 पदों को भरा जाएगा।चयन प्रक्रिया के लिए पहले चरण यानी Tier-I परीक्षा 8 से 18 सितंबर 2025 तक और दूसरे चरण यानी Tier-II परीक्षा फरवरी या मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी।
  • लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (जेएसए)  लेवल-2 (रु. 19,900-63,200), डाटा एंट्री ऑपरेटर डीईओ  लेवल-4 (रु. 25,500-81,100) और लेवल-5 (रु. 29,200-92,300) और डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ‘ए’ लेवल-4 (रु. 25,500-81,100) वेतन रखा गया है।

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_22072025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews