SSC CHSL 2025: 3131 पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन की आखिरी डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

कंबाइंड कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL) टियर 1 परीक्षा 12वीं पास होना आवश्यक है। 1 अगस्त 2025 तक आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी।आईए जानते है अन्य डिटेल्स...........
SSC EXAM 2026

कर्मचारी चयन आयोग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।एसएससी ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तरीय परीक्षा (CHSL) 2025 के अलग अलग पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आखिरी डेट नजदीक आ रही है।

योग्य और इच्छुक कैंडिडेट संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा 2025 (SSC CHSL 2025) के लिए 18 जुलाई तक एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस साल परीक्षा के माध्यम से कुल 3131 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA), और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे पद शामिल हैं।

SSC CHSL Recruitment 2025

कुल पद: 3131

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी केवल वही अभ्यर्थी पात्र हैं जिनका जन्म 2 जनवरी 1999 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता : एलडीसी, जेएसए और सामान्य डीईओ पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं उपभोक्ता मामलों, संस्कृति मंत्रालय और SSC में डीईओ ग्रेड ‘A’ पद के लिए उम्मीदवार को 12वीं में विज्ञान और गणित विषय के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। वे छात्र जो 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं लेकिन अभी परिणाम नहीं आया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते 1 जनवरी 2026 तक वे पास हो जाएं।

चयन प्रक्रिया: पहला चरण यानी Tier-I परीक्षा 8 से 18 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। दूसरा चरण यानी Tier-II परीक्षा फरवरी या मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी।

वेतन: लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी)/जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (जेएसए): वेतन लेवल-2 (रु. 19,900-63,200)।डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ): वेतन लेवल-4 (रु. 25,500-81,100) और लेवल-5 (रु. 29,200-92,300)। डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ‘ए’: वेतन लेवल-4 (रु. 25,500-81,100)।

SSC CHSL 2025: महत्वपूर्ण डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख: 23 जून से 18 जुलाई (रात 11 बजे तक)
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की आखिरी डेट: 19 जुलाई (रात 11 बजे)
  • आवेदन पत्र में सुधार और शुल्क  भुगतान की डेट: 23 से 24 जुलाई (रात 11 बजे)
  • टियर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की डेट: 8 से 18 सितंबर 2025
  • टियर-II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की डेट: फरवरी-मार्च 2026
  • टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 18003093063
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews