SSC 2025: अगले हफ्ते जारी हो सकता है एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक, एसएससी सीजीएल पर भी अपडेट

कर्मचारी चयन आयोग ने अर्धसैनिक बलों में जनरल ड्यूटी (जीडी) कांस्टेबलों की भर्ती के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 की अवधि में किया था और यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) थी।
SSC EXAM 2026

SSC GD Constable/CGL 2025: उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2025 का रिजल्ट 15 जून के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है।रिजल्ट के साथ कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट भी आने की उम्मीद है। सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 53,690 पदों को भरा जाएगा।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और SSF में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2025 देने वाले उम्मीदवार नतीजे आने के बाद Ssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट स्कोरकार्ड देख सकते हैं।इस परीक्षा का आयोजन 4 से 25 फरवरी को किया गया था।आयोग ने 4 मार्च को अस्थाई आंसर की और 9 मार्च 2025 तक उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की थी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्क और भाषा (अंग्रेजी/हिंदी) से प्रश्न पूछे गए थे।

इन पदों पर होना है भर्ती

  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) – 16,371
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) – 16,571
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) – 14,359
  • सशस्त्र सीमा बल (SSB) – 902
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) – 3,468
  • असम राइफल्स (AR) – 1,865
  • सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) – 132
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) – 22
  • कुल पदों की संख्या : 53,690

SC GD Constable Result 2025:ऐसे चेक कर सकेंगे नतीजे

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट – ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “SSC GD Result 2025: List of Candidates Qualified for PET/PST” का चयन करें।
  • पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर (Ctrl + F) खोजें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को सेव या प्रिंट कर लें।

SSC CGL पर भी अपडेट

  • कर्मचारी चयन आयोग  कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2025 से एक बड़ा नीतिगत बदलाव करने की तैयारी में है।आयोग अब खाली रह जाने वाले पदों को भरने के लिए “स्लाइडिंग योजना” लागू करने जा रहा है।इस योजना के तहत यदि कोई उम्मीदवार अंतिम चरण में चयन नहीं हो पाता लेकिन कटऑफ के आसपास होता है, तो उसे खाली रह गए पदों पर मौका दिया जा सकता है।इसका उद्देश्य यह है कि जितने पदों को विज्ञापन में जारी किया गया है, वे सभी भर जाएं।
  • बता दे कि हाल ही में आयोग ने एसएससी सीजीएल के लिए अधिसूचना जारी की है, इसके तहत 14582 पदों को भरा जाएगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 जून से 4 जुलाई 2025 तक चलेगी।परीक्षा 13 से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।टियर-1 में क्वालीफाई अभ्यर्थी टियर-2 में शामिल होंगे। टियर टू का आयोजन दिसंबर में संभावित है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews