SSC JE 2025: 1340 पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई

एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें दो पेपर शामिल होंगे।
SSC Bharti

SSC Recruitments 2025 : कर्मचारी चयन आयोग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एसएससी ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 (JE) के तहत विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियरों (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के 1300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।

आवेदन की प्रक्रिया जारी है।  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई तक अधिकारिक वेबसइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।एसएससी जेई पेपर 1 का आयोजन 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। ये पद ग्रुप बी गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रिस्तरीय हैं।

SSC JE Recruitment 2025

कुल पद : 1340

आयु सीमा : उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के आवेदकों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है।अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को 5 वर्ष की छूट । अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु छूट । आयु की गणना के लिए निर्णायक तिथि 1 जनवरी 2026 रखी गई है।

योग्यता : अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त या विश्वविद्यालय से सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क : जनरल और ओबीसी श्रेणी के लिए 100 रुपए एप्लीकेशन फीस । एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क जमा करने से छूट दी गई है। अभ्यर्थी फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए। पेपर-1 (CBT – कंप्यूटर आधारित परीक्षा), पेपर-2 (CBT) और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV)।

वेतन : वेतन पैकेज 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स का होगा। चयनित होने पर उम्मीदवार को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा।

महत्वपूर्ण तिथि:

  • एप्लीकेशन की लास्ट डेट: 21 जुलाई
  • एप्लीकेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 22 जुलाई
  • आवेदन पत्र में करेक्शन करने तारीख 1 से 2 अगस्त
  • कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन पेपर एक 27 से 31 अक्टूबर 2025
  • कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन पेपर दो जनवरी/ फरवरी 2026
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews