SSC MTS Exam 2025 : कब जारी होगा एडमिट कार्ड? कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप? 8021 पदों पर होना है भर्ती, जानें डिटेल्स

एमटीएस और हवलदार भर्ती 2025 के तहत अब 5464 की बजाए 8021 पदों पर भर्ती की जाएगी।एमटीएस की कुल 6810 वैकेंसी में 6078 पद आयु वर्ग 18-25 के लिए और 732 पद आयु वर्ग 18-27 के लिए रखें गए है।
ssc recruitment

संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर-1 परीक्षा शुरू हो गई है जो 26 सितंबर तक चलेगी। 20 सितंबर से अब कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) एवं हवलदार पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।इसके लिए 2-3 दिनों में एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जा सकती है इस स्लिप के जरिए परीक्षार्थी जान पाएंगे कि उनकी परीक्षा किस दिन और किस शहर में आयोजित होगी। वही 17-18 सितंबर तक एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद है। एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिड कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी होंगे जहां से उम्मीदवार लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

8021 पदों पर होना है भर्ती

  • एमटीएस और हवलदार भर्ती 2025 के तहत अब 5464 की बजाए 8021 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें एमटीएस की वैकेंसी 4375 से बढ़ाकर 6810 और हवलदार की वैकेंसी 1089 से बढ़ाकर 1211 कर दी गई है। एमटीएस की कुल 6810 वैकेंसी में 6078 पद आयु वर्ग 18-25 के लिए और 732 पद आयु वर्ग 18-27 के लिए रखें गए है।
  • इस भर्ती के माध्यम सेअलग-अलग विभागों में मस्टी टास्टिंग स्टाफ, ऑफिस अटेंडेंट, ऑफिस प्यून, केयरटेकर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, लाइब्रेरी क्लर्क, क्लर्क कम कंप्यूटर ऑपरेटर, हाउस कीपिंग स्टाफ, चौकीदार, जमादार, माली, डिलीवरी बॉय और स्वीपर समेत कई पदों पर होगी।

कैसे होगा चयन

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
  • एमटीएस पद के लिए केवल CBE जरूरी है, जबकि हवलदार पद के लिए CBE के साथ PET और PST भी अनिवार्य होंगे।
  • सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार लेवल-1 का वेतन मिलेगा।

परीक्षा का पैटर्न:

परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसे दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक सत्र के लिए 45 मिनट का समय निर्धारित है और कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। हवलदार पद के लिए CBE के बाद शारीरिक परीक्षण भी होगा, जिसमें उम्मीदवारों की दौड़, ऊंचाई, वजन आदि मापदंडों पर जांच की जाएगी।

SSC MTS Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • “SSC MTS Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • प्रिंट निकालकर परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews