SSC MTS: एसएससी एमटीएस परीक्षा 4 फरवरी से, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ व हवलदार भर्ती परीक्षा 4 फरवरी से आयोजित की जाएगी। एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 1 या 2 फरवरी को जारी किये जा सकते हैं।
SSC EXAM 2026

मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा, 2025 के लिए सेल्फ स्लॉट बुकिंग की विंडो बंद हो गई है। कर्मचारी चयन आयोग ने आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, मल्टी टास्किंग स्टाफ व हवलदार कंप्यूटर आधारित परीक्षा 4 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। संभावना है कि इस हफ्ते 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच कभी भी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं।

एसएससी की ओर से एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी होंगे जहां से अभ्यर्ती लॉग इन डिटेल दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे परीक्षा के दिन केंद्र पर एडमिट कार्ड व एक वैलिड पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। बिना इसके केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कितने पदों पर होना है भर्ती

  • कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार के कुल 7948 पदों पर भर्ती की जाना है। इसमें एमटीएस कैटेगरी (18 से 25) के अंतगर्त कुल 6078 पद और एमटीएस कैटेगरी (18 से 27) के लिए कुल 732 पद निर्धारित किए गए हैं। सीबीआईसी और सीबीएन के अंतर्गत हवलदार के कुल 1138 पद रखे गए हैं।
  • एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती टियर 1 एग्जाम अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 1 में न्यूमेरिकल एवं मैथमेटिकल एबिलिटी से 20 प्रश्न एवं रीजनिंग एबिलिटी एवं प्रॉब्लम सॉल्विंग विषय से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 2 में उम्मीदवारों से जनरल अवेयरनेस से 25 प्रश्न एवं इंग्लिश लैंग्वेज एवं कॉम्प्रिहेंसन से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों ही पेपर्स को हल करने के लिए उम्मीदवारों को 45 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।

SSC: ऐसे कर सकते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • यहां Admit Card वाले सेक्शन में जाएं।
  • SSC MTS Admit Card 2026 Download जैसे लिंक पर क्लिप करें ।
  • अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स भरें।
  • सब्मिट करते ही स्क्रीन पर हॉल टिकट दिखाई देगा।
  • परीक्षा के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews