SSC MTS :एसएससी एमटीएस में 7948 पदों पर भर्ती, देखें कैटेगरी वाइज वैकेंसी, एग्जाम डेट का ऐलान जल्द, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 7948 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है।वैकेंसी को एज वाइज बांटा गया है।
ssc

SSC MTS Exam 2025 :उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार भर्ती लिए के वैकेंसी पोस्ट का ऐलान कर दिया है।इस बार 7948 पदों पर भर्ती की जाएगी। वैकेंसी पोस्ट को उम्र के हिसाब से बांटा गया है। 18 से 27 साल के एज ग्रुप के लिए 732 MTS वैकेंसी हैं, जबकि 18 से 25 साल के एज ग्रुप के लिए 6,038 MTS वैकेंसी हैं।SSC MTS एग्जाम की तारीखें जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। पहले डेट्स 20 सितंबर और 24 अक्टूबर 2025 के बीच जारी होनी थी, लेकिन SSC CHSL एग्जाम के टियर 1 के कारण इसे टाल दिया गया ।

कैसे होगा चयन

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
  • एमटीएस पद के लिए केवल CBE जरूरी है, जबकि हवलदार पद के लिए CBE के साथ PET और PST भी अनिवार्य होंगे।
  • सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार लेवल-1 का वेतन मिलेगा।

दिसंबर में होंगी ये तीन परीक्षाएं

  • कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संयुक्त हिंदी अनुवादक (CHT) परीक्षा 2025 का आयोजन 14 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 437 पद भरे जाएंगे।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पेपर-II से संबंधित निर्देश, एडमिट कार्ड, या अन्य किसी भी संशोधन संबंधी सूचना के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नजर बनाएं रखें। परीक्षा में उम्मीदवारों की हिंदी और अंग्रेजी में लेखन तथा अनुवाद कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। यह परीक्षा वर्णनात्मक प्रकृति की होगी, जिसमें भाषा दक्षता और अनुवाद क्षमता पर विशेष जोर दिया जाएगा।
  • एसएससी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा (पेपर-I) का एग्जाम तीन दिसंबर से छह दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।इस परीक्षा के माध्यम से 1,731 जेई पदों को भरा जाएगा।उम्मीदवारों का चयन CBT (टियर-I परीक्षा, टियर-II परीक्षा),दस्तावेज़ सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
  • दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर और सेंट्रल पुलिस आम्र्ड पुलिस फॉर्स एग्जामिनेशन, (पेपर-I) की नौ दिसंबर से 12 दिसंबर तक परीक्षा ली जाएगी। एग्जाम का यह शेड्यूल अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से चेक कर सकते हैं। परीक्षा तिथि से करीब  3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Tentative_Vacancy_27112025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews