SSC Recruitment 2024 : उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका, 8326 पदों पर निकली है भर्तियां, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

एमटीएस और सीबीएन (राजस्व विभाग) में हवलदार के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष और सीआईबीसी (राजस्व विभाग) में हवलदार और एमटीएस के कुछ पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
SSC job

SSC MTS Recruitment 2024 : कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एसएससी मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और इसकी लास्ट डेट 31 जुलाई 2024 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी एमटीएस 2024 भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट के ssc.nic.in माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार 16 अगस्त से 17 अगस्त 2024 तक किया जा सकेगा।

SSC MTS Recruitment 2024 

कुल पद: 8326

पदों का विवरण

  • 4887 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए
  • 3439 पद हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के लिए

आयु सीमा: हवलदार पदों के लिए: उम्मीदवार की आयु 18 से 27 साल ,मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए: उम्मीदवार की आयु 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयुसीमा में छूट भी मिलेगी।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है। 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) परीक्षा पास करने का सर्टिफिकेट या मार्कशीट जमा करनी होगी।आपका प्रमाणपत्र जारी करने वाला शिक्षा बोर्ड मान्यता प्राप्त होना चाहिए। यदि आपने 10वीं की परीक्षा दी है, रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आपको दी गई समय सीमा तक अपना सर्टिफिकेट जमा करना होगा। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिस्टेंस लर्निंग कोर्स पूरा किया है तो भी आप आवेदन कर सकते हैं।बस ध्यान रहे कि वो संस्थान डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो और यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन से मान्यता प्राप्त हो.

वेतनमान: सफल उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा, जो पोस्टिंग के स्थान के आधार पर 18,000 से 22,000 रुपये प्रति माह तक हो सकता है। इसके अतिरिक्त ग्रेड पे: वेतन के साथ निर्धारित ग्रेड पे का भी लाभ।महंगाई भत्ता (डीए): महंगाई के अनुसार वेतन में वृद्धि।मकान किराया भत्ता (एचआरए): आवासीय भत्ता।यात्रा भत्ता (टीए): यात्रा भत्ता।राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस): पेंशन योजना के तहत सुरक्षित भविष्य की गारंटी।

चयन प्रक्रिया : कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) / शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) शामिल होंगे।पीईटी और पीएसटी केवल हवलदार पद के लिए होता है।कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दो भाग होते हैं- टियर 1 और टियर 2। आयोग ने एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा की डेट अभी जारी नहीं की है, संभावित तारीख की बात करें तो यह परीक्षा अक्तूबर या नवंबर 2024 में आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क : उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। एसएससी एमटीएस, हवलदार 2024 आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त, 2024 है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews