SSC Recruitment 2025: 1075 पदों पर निकली है भर्ती, 24 जुलाई तक करें आवेदन, सितंबर में परीक्षा, जानें आयु सीमा पात्रता

एसएससी एमटीएस और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 10वीं पास होना जरूरी है या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
SSC EXAM 2026

SSC MTS Notification : कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जून से शुरू हो गई है।योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 जुलाई तक अधिकारिक वेबसइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क भुगतान विंडो 25 जुलाई को बंद हो जाएगी।जो उम्मीदवार अंतिम तिथि पर या उससे पहले आवेदन करेंगे, वे 29 से 31 जुलाई के बीच अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।एसएससी मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 20  से 24 सितंबर तक किया जाएगा।

SSC MTS Recruitment 2025

कुल पद : 1075

आयु सीमा : उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) में हवलदार के लिए उम्र सीमा 18-27 साल निर्धारित की गई है।आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।उम्मीदवारों को कट-ऑफ तिथि (1 अगस्त, 2025) को या उससे पहले कक्षा 10 या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

योग्यता : आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 10वीं पास होना जरूरी है या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क :  आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।पहली बार सुधार शुल्क 200 रुपये और दूसरी बार सुधार शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया :

किन-किन विभागों में होगी MTS की भर्ती?

  • गृह मंत्रालय,विदेश मंत्रालय,जल शक्ति मंत्रालय,कपड़ा मंत्रालय,केंद्रीय भूजल बोर्ड,केंद्रीय सचिवालय, प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB),केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT),दूरसंचार विभाग,केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBEC),साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग,केंद्रीय लोक निर्माण विभाग,भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण,केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड।
  • एसएससी एमटीएस परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स की भर्ती अलग-अलग विभागों में मस्टी टास्टिंग स्टाफ, ऑफिस अटेंडेंट, ऑफिस प्यून, केयरटेकर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, लाइब्रेरी क्लर्क, क्लर्क कम कंप्यूटर ऑपरेटर, हाउस कीपिंग स्टाफ, चौकीदार, जमादार, माली, डिलीवरी बॉय और स्वीपर समेत कई पदों पर होती है।

SSC MTS 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 26 जून 2025
  • आवेदन की आखिरी डेट- 24 जुलाई 2025 (रात 11 बजे तक)
  • आवेदन फीस जमा करने की आखिरी डेट- 25 जुलाई 2025 (रात 11 बजे तक)
  • आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो खुलने की डेट- 29 जुलाई 2025
  • आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो बंद होने की डेट- 31 जुलाई 2025 (रात 11 बजे तक)
  • सुधार शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की लास्ट डेट- 31 जुलाई 2025 (रात 11 बजे तक)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा की डेट- 20 से 24 सितंबर 2025

ऐसे करें आवेदन

  • स्टेप 1 सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट SSC.GOV.IN पर जाएं।
  • स्टेप 2 होम पेज पर, मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, और हवलदार भर्ती पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन कर मांगे गए जरूरी विवरणों की जांच करें।
  • स्टेप 4 फोटो, हस्ताक्षर, आईडी, अंगूठा, प्रमाण, आदि डॉक्यूमेंट्स को स्कैन कर अपलोड करें।
  • स्टेप 5 यदि उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है तो उसे जमा करना होगा।
  • स्टेप 6 SSC मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ (MTS) हवलदार ऑनलाइन फॉर्म 2025 सब्मिट करें।
  • स्टेप 7 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_of_adv_mts_2025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews