SSC Vacancy: 326 पदों पर निकली है भर्ती, 11 जनवरी तक कर सकते है आवेदन, जानें पात्रता और अन्य डिटेल्स

कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रेड-सी एलडीसीई के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 326 पदों को भरा जाएगा।आइए जानते है भर्ती से संबंधित जानकारी...
ssc recruitment

SSC LDCE Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से  ग्रेड-सी स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (LDCE) परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 326 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 दिसंबर, 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 11 जनवरी, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट  ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। तय तारीख के बाद किसी भी तरह का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले SSC की आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें। किसी भी बदलाव की स्थिति में आयोग का निर्णय अंतिम होगा।

SSC LDCE Vacancy Details

भर्ती निकाय: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पद का नाम: स्टेनोग्राफर

परीक्षा: स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्ज़ामिनेशन (LDCE)”

पदों का विवरण:

  • केंद्रीय सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा: 267 पद
  • सशस्त्र बल मुख्यालय स्टेनोग्राफर सेवा: 37 पद
  • भारतीय विदेश सेवा शाखा (B) स्टेनोग्राफर: 13 पद
  • रेलवे बोर्ड सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा: 8 पद
  • भारतीय निर्वाचन आयोग स्टेनोग्राफर सेवा: 1 पद

किन विभागों में होगी भर्ती: चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के कई अहम विभागों में तैनाती दी जाएगी।इनमें सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेनोग्राफर्स सर्विस, आर्म्ड फोर्सेज हेडक्वार्टर और इंडियन फॉरेन सर्विस जैसे प्रतिष्ठित विभाग शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का संबंधित भाग लेने वाली सेवाओं/कैडरों में निर्धारित सेवा अवधि और अन्य पात्रता शर्तों के साथ नियमित रूप से नियुक्त स्टेनोग्राफर ग्रेड “D” की पोस्ट पर अप्वाइंट होना चाहिए। साथ में कंप्यूटर का ज्ञान होना भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट जा सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी । परीक्षा में कुल 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य जागरूकता से 100 प्रश्न (100 अंक) और अंग्रेजी भाषा से 100 प्रश्न (100 अंक) शामिल होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे, इसलिए आयोग ने उम्मीदवारों को सोच-समझकर सवाल हल करने की सलाह दी गई है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण में स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह टेस्ट कुल 200 अंकों का होगा, जिसमें टाइपिंग स्पीड, स्टेनोग्राफी की क्षमता को जांचा जाएगा।

SSC LDCE) : कैसे करें आवेदन?

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब ‘Apply’ या ‘Registration’ सेक्शन चुनें।
  • नई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करें – ‘New User? Register Here’ पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें यानी नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं और रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करें।
  • आपके मोबाइल और ईमेल पर भेजे गए OTP को दर्ज करें।
  • सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी, इसे सुरक्षित रखें।

https://ssc.gov.in/api/attachment/uploads/masterData/NoticeBoards/Notice_of_STENO-LDC_2025_03_20.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews