
SSC Exam 2025-26: युवाओं और उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है ।कर्मचारी चयन आयोग जून महीने में 7 बड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुरू करने जा रहा है।इसमें एसएससी सीजीएल, एमटीएस, दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर, एमटीएस, स्टेनोग्राफर ग्रेड C एवं D, कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर, सीएचएसएल और जूनियर इंजीनियर भर्ती शामिल है।
इसके तहत हजारों पदों को भरा जाएगा।
इसके अलावा जेएसए/एलडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2024 (केवल डीओपीटी के लिए) ,एसएसए/यूडीसी ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2024 (केवल डीओपीटी के लिए) और एएसओ ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2022-2024 का आयोजन भी 15 जून को किया जाएगा।इसके एडमिट कार्ड निर्धारित समय पर जारी किए जाएंगे।
SSC: जानें जून में कौन-कौन सी भर्तियां होंगी?
- स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D – नोटिफिकेशन आने की तारीख: 5 जून 2025
- CGL (संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) – आवेदन शुरू: 9 जून 2025
- संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा – आवेदन शुरू: 5 जून 2025
- दिल्ली पुलिस और CAPF में सब इंस्पेक्टर भर्ती – आवेदन शुरू: 16 जून 2025
- CHSL (संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर परीक्षा) – आवेदन शुरू: 23 जून 2025
- मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती – आवेदन शुरू: 26 जून 2025
- जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) – आवेदन शुरू: 30 जून 2025
कब से होंगे आवेदन-परीक्षा?
- दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ परीक्षा 2025 में सब-इंस्पेक्टर के लिए रजिस्ट्रेशन 16 जून से 7 जुलाई 2025 तक होंगे और परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
- एसएससी सीपीओ 2025 यानी सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स एग्जाम 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जून से 18 जुलाई 2025 तक होगा। इसके बाद टियर-1 (CBE) परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक किया जाएगा।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन 5 जून 2025 को जारी किया जाएगा और उसी दिन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2025 । परीक्षा 6 अगस्त से 11 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।
- कंबाइन्ड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 9 जून से 4 जुलाई 2025 तक होगी और परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।
- कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (10+2) परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 23 जून से 18 जुलाई 2025 तक होंगे और इसकी परीक्षा 8 सितंबर से 18 सितंबर 2025 के लिए निर्धारित है।
- एसएससी मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 20 सितंबर से 24 सितंबर तक किया जाएगा।इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 जून से 24 जुलाई तक होगा।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

