उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, SSC स्टेनोग्राफर एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड पर भी अपडेट, 10 दिसंबर से परीक्षा 

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा शहर सूची पत्र जारी हो चुका है। जल्द एडमिट कार्ड भी आएगा।
ssc exam

SSC Stenographer Exam 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड “C” और “D” एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। एडमिट कार्ड की तारीख भी आयोग ने घोषित कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप और प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।

एग्जाम सिटी स्लिप में उन शहरों के नाम दिए गए हैं, जहां परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। यह एडमिट कार्ड नहीं है। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजरनेम/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करने की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप (SSC Stenographer Exam City Slip)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉग इन करते ही स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर शहर सूची पत्र नजर आएगा। इसे चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड? (SSC Stenographer Admit Card) 

नोटिस के मुताबिक एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा का एडमिट कार्ड 5 दिसंबर को जारी होगा। हॉल टिकट में कैंडीडेट का नाम, पर्सनल डिटेल्स, परीक्षा केंद्र का नाम और पता के साथ एग्जाम गाइडलाइंस उपलब्ध होती है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे उम्मीदवार डाउनलोड कर पाएंगे।

10 दिसंबर से एग्जाम (Staff Selection Commission)

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड “C” और “D” परीक्षा का आयोजन 10 और 11 दिसंबर को होगा। कुल 2006 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं। एग्जाम कई शिफ्टों में आयोजित होगा।  एडमिट कार्ड में समय और परीक्षा से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews