SSC 2022: 20000 पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें Apply, जानें आयु-पात्रता और नियम

SSC Recruitment 2025

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC CGL Recruitment 2022)के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।आयोग (SSC) ने मंत्रालय के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए कंबाइंड लेवल ग्रेजुएट एग्जाम (SSC CGL) 2022 का ग्रुप सी व बी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत SSC CGL परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया 08 अक्टूबर 2022 को समाप्त होगी, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन के बाद ऑनलाइन फीस जमा करने की लास्‍ट डेट 09 अक्टूबर 2022 है।

SSC CGL Recruitment 2022

आयु सीमा-ग्रुप C पद के लिए आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 27 साल है। वहीं ग्रुप बी पद के लिए निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल है और अधिकतम 30 साल है।

इन पदों पर होगी भर्ती–

एसएससी सीजीएल भर्ती 2022 अभियान के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय/विभाग/संगठन में ग्रुप बी और सी के 20,000 (टेंटेटिव वैकेंसी) रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट, असिस्टेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर, ऑडिटर, अकाउंटेंट, अपर डिवीजन क्लर्क समेत कई पद शामिल है।

आवेदन शुल्क- 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि महिलाओं, एससी, एसटी, पीडबल्यूडी और एक्स-सर्विसमैन को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।

योग्यता-

 किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।सभी पदों के लिए आवेदन योग्यता अलग-अलग है। हालांकि एसएससी सीजीएल में किसी भी मान्यता प्राप्स संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया–

टीयर-1, टीयर-2, टीयर-3, टीयर-4 परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर होगा। टीयर-1 और टीयर-2 कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा। टीयर-3 पेन पेपर मोड (डिस्क्रिप्टिव) से होगा। वहीं टीयर-4 स्किल टेस्ट (कंप्यूटर दक्षता परीक्षा या डाटा एंट्री टेस्ट) होगा।

 महत्वपूर्ण तिथियां

  1. ऑनलाइन आवेदन शुरू- 17 सितंबर
  2. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 8 अक्टूबर, रात 11 बजे
  3. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 09 अक्टूबर 2022 (रात 11 बजे)
  4. चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि – 10 अक्टूबर 2022
  5. ‘विंडो फॉर एप्लीकेशन फॉर्म सुधार’ की तिथियां – 12 और 13 अक्टूबर 2022 रात 11 बजे तक
  6. टियर- I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की टेंटेटिव शेड्यूल दिसंबर 2022
  7. टियर- II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की अस्थायी अनुसूची बाद में अधिसूचित की जाएगी

ऐसे करें आवेदन

  1. एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा (यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है)।
  2. इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के साथ लॉगइन करके के एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।
  3. ऑनलाइन आवेदन से पहले पासपोर्ट साइट की रंगीन स्कैन्ड फोटो (20kb to 50) अपने पास जरूर रखें। अधिक जानकारी के लिए आगे पीडीएफ में देखिए पूरा नोटिफिकेशन या आयोग की वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews