Lecturer Recruitment 2023 : यहां निकली है 1065 पदों पर भर्तियां, आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 13 अक्टूबर से पहले करें Apply, सैलरी 1 लाख पार

Lecturer Recruitment 2023

SSB Odisha Lecturer Recruitment 2023 : ओडिशा में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा की तरफ से 1065 लेक्चरर के पदों पर भर्ती निकाली गई है।आवेदन की प्रक्रिया 12 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है और इसकी लास्ट 13 अक्टूबर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट ssbodish.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Odisha Lecturer Recruitment 2023 

कुल पद– 1065

पदों का विवरण

  • सबसे अधिक 146-146 वेकेंसी इकनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस विषयों ।
  • अंग्रेजी के लिए 115
  • केमिस्ट्री के लिए 75।
  • कॉमर्स के लिए 73 ।
  • हिस्ट्री के लिए 71 वेकेंसी
  • अन्य विषयों के लिए रिक्तियों की संख्या

आयु सीमा– आवेदन वाले उम्मीदवारों की आयु 01 सितंबर, 2023 को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों या इसके समकक्ष ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क –

अनारक्षित /एसईबीसी : 500 रुपये

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी : 200 रुपये

परीक्षा पैटर्न –

  • एसएसबी ओडिशा लेक्चरर भर्ती परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा ऑनलाइन मोड (एमसीक्यू टाइप) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • हर प्रश्न 1.5 अंक का होगा।
  • हर गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
  • परीक्षा पूरी करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।

वेतनमान – चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक मिलेंगे।

चयन प्रक्रिया-  इस भर्ती में सिलेक्शन लिखित परीक्षा, करियर और मौखिक परीक्षा के आधार पर होगा।

इन शहरों में होगी परीक्षा – लिखित परीक्षा बटासोर, बेरहामपुर, भुवनेश्वर, बोटांगिर, कटक, जयपोर और संबलपुर जोन से उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर संबंधित क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews