सुप्रीम कोर्ट ने निकाली 107 पदों पर भर्ती, 31 दिसंबर तक भरें फॉर्म, 67,700 रुपये तक वेतन, जानें डिटेल 

सुप्रीम कोर्ट ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.sci.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Supreme Court Recruitment 2024

Supreme Court Recruitment 2024: सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड), सीनियर पर्सनल असिस्टेंट और पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 107 है। कोर्ट मास्टर के लिए 31, पर्सनल असिस्टेंट के लिए 43 और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए 33 पद रिक्त हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

कौन कर सकता है फॉर्म? (SCI Recruitment Eligibility)

  • कोर्ट मास्टर- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए। शॉर्टहैंड स्पीड इंग्लिश में 120 wpm होना चाहिए। कंप्यूटर नॉलेज भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 30 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है।
  • पर्सनल असिस्टेंट- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए। शॉर्टहैंड (इंग्लिश) स्पीड 100 wpm होना चाहिए। कम्यूटर टायपिंग स्पीड 40 wpm होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है।
  • सीनियर पर्सनल असिस्टेंट- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए। शॉर्टहैंड (इंग्लिश) स्पीड 110 wpm होना चाहिए। कम्यूटर टायपिंग स्पीड 40 wpm होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन (Supreme Court Bharti) 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। कोर्ट मास्टर पद पर नियुक्ति के बाद 67,700 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। पर्सनल असिस्टेंट को 44,900 रुपये और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट को 47,600 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

ऐसे भरें फॉर्म (How to Apply?) 

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.sci.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जनरल और ओबीसी के लिए शुल्क 1000 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, पीएच और एक्स सर्विसमैन के लिए फीस 250 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews