
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर सरकारी स्कूल में शिक्षक (Teacher Recruitment 2021) बनने का सपना देख रहे है तो ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC Recruitment 2021) ने स्कूल और जन शिक्षा विभाग के तहत सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 335 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों पर भर्ती निकाली है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार OPSC PGT भर्ती 2021 के लिए 08 नवंबर 2021 से 07 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगले महीने में 8 नवंबर, 2021 से शुरू होगी और 7 दिसंबर तक चलेगी।
यह भी पढ़े.. MP News: लापरवाही पर 7 निलंबित, 5 कर्मचारियों को नोटिस, 2 बर्खास्त, अधिकारियों पर जुर्माना
कुल पद -335
योग्यता– किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री।संबंधित विषयों में NCERT द्वारा मान्यता प्राप्त रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से 2 साल का पोस्ट ग्रेजुएट मास्टर कोर्स या इंटीग्रेटिड 6 साल का पोस्ट ग्रेजुएट मास्टर।बी.एड पास होना चाहिए।कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री या डिप्लोमा अलग योग्यता है, जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज या संस्थान से किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबद्धता से प्राप्त उपरोक्त योग्यता के समर्थन में प्रमाण पत्र के लिए है।
आयु सीमा– 01 जनवरी 2021 के अनुसार उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम और 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट।अधिक जानकारी के लिए नोटिफेशन चेक करें।
चयन प्रक्रिया– कैरियर असेसमेंट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कुल 100 नंबर की मार्किंग होगी। 100 नंबरों में से, कैरियर मूल्यांकन 70 नंबर का होगा और पर्सनल इंटरव्यू 30 नंबर का होगा।
वेतनमान-पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पद के लिए अंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को ओआरएसपी नियम 2017 के तहत पे मैट्रिक्स के लेवल -10 और सेल -01 में सामान्य महंगाई और समय-समय पर ओडिशा सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्तों के साथ वेतन मिलेगा।
आवेदन शुल्क- उम्मीदवारों को 400 रुपये फीस देनी होगी। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों और दिव्यांग व्यक्तियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।आवेदन करने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि ऑनलाइन नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

