Teacher Recruitment: 90 पदों पर निकली है शिक्षकों की भर्ती, सोमवार से शुरू होंगे आवेदन, जानें आयु-पात्रता

teacher recruitment

चंडीगढ़, डेस्क रिपोर्ट। सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न स्कूलों में 90 टीचर्स की वैकेंसी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती समग्र शिक्षा अभियान के तहत ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स कैडर होगी और 35400 रुपये महीना फिक्स सैलरी मिलेगी। एसएसए शिक्षक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार 12 सितंबर से शुरू होगी और 03 अक्टूबर 2022 तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़े..हजारों कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी, जल्द होगा वेतन, भत्तों और पेंशन का भुगतान, राशि जारी

आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 06 अक्टूबर 2022 है।  भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर ही मेरिट तैयार कर नियुक्ति दी जाएगी. 26 अक्टूबर 2022 को उम्मीदवारों को एक परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा, उन्हें आवेदन जमा करने के लिए वेबसाइट लिंक यानी https://online.ctestservices.com/nitttrtgt/ पर लॉगिन करना होगा।

Teacher Recruitment 2022

कुल पद-90

पदों का विवरण-

टीजीटी अंग्रेजी के 17 पद, टीजीटी हिंदी के तीन पद, टीजीटी पंजाबी के दो पद, टीजीटी गणित के 17 पद, टीजीटी साइंस (नॉन मेडिकल) के 31 पद, टीजीटी साइंस (मेडिकल) के चार पद और टीजीटी सामाजिक अध्ययन के 16 पद ।

आयु सीमा-इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट की आयु कम से कम 21 साल होनी चाहिए. वहीं अधिकतम आयु सीमा 37 साल रखी गई है।

चयन प्रक्रिया- सिलेक्शन एक ऑब्जेक्टिव टाइप की परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।  परीक्षा में 150 नंबर के 150 सवाल अलग अलग सेक्शन में होंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को https://online.ctestservices.com/nitttrtgt/ पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको एप्लिकेशन लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें।
  • अब यहां आपके सामने नया पेज खुल जाएगा. यहां आपको अपनी डिटेल्स डालनी होंगी।
  • डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर देना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews