Teacher Recruitment 2023: 9000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, आज से आवेदन शुरू, ये रहेंगे नियम, नही होगी परीक्षा, जानें आयु-पात्रता

teacher NEWS

Teacher Recruitment 2023: राजस्थान के युवाओं के लिए ताजा अपडेट है। राजस्थान शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक के 9712 पदों पर भर्ती निकाली है, इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज मंगलवार 31 जनवरी से शुरू हो गई है ,  इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल, recruitment.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह प्रक्रिया 6 मार्च 2023 तक चलेगी।सहायक अध्यापकों की यह भर्ती संविदा के आधार पर की जानी है।

इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सहायक अध्यापक लेवल – प्रथम और सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय (अंग्रेजी/गणित) के पदों पर संविदा के आधार पर भर्ती होगी। इसमें राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 1 एवं लेवल 2 में सफल होने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Teacher Recruitment 2023

कुल पद-9712

पदों का विवरण

  1. गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में सहायक अध्यापक लेवल 1 के 6670 पदों।
  2. सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय अंग्रेजी के 1219 पदों ।
  3. सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय गणित के 1219 पदों समेत कुल 9108 पदों पर भर्ती की जानी हैं।
  4. राज्य के अनुसूचित क्षेत्रों में सहायक अध्यापक लेवल 1 के 470 पदों।
  5. सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय अंग्रेजी के 67 पदों और सहायक अध्यापक लेवल – द्वितीय गणित के 67 पदों समेत कुल 604 पदों पर भर्ती होगी।

आवेदन प्रक्रिया- इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2023 से शुरू होगी और उम्मीदवार 1 मार्च 2023 की रात 12 बजे तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे।

आयु सीमा– उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।

आवेदन शुल्क: आआवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100/- राजस्थान के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्‍मीदवारों को 70/- तथा आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को 60/- का भुगतान करना होगा।

वेतनमान-चयनित अभ्यर्थी को 16900 का मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए रीट अनिवार्य होगी। वहीं शैक्षिक व सहशैक्षिक योग्यता के अंक जुड़ेंगे। वहीं 9 साल की सेवा पूरी होने पर 29600 मिलेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन- राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 1 और लेवल 2 में सफल होने वाले उम्मीदवार ही 9712 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के रीट लेवल 1 या लेवल 2 में न्यूनतम 60 फीसदी अंक होना चाहिए. जबकि OBC, ईडब्लूएस और एससी, एसटी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 55 फीसदी निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन- उम्मीदवार को आवेदन करने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर पंजीकरण करना होगा, इसके बाद उपलब्ध कराए गए भर्ती के लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews