Teacher Recruitment 2024 : शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली है भर्तियां, सैलरी 1 लाख पार, जानें आयु सीमा-पात्रता

ग्रुप ए भर्ती के अंतर्गत प्रिंसिपल का पद आता है जिसकी 3 वैकेंसी है। ग्रुप बी के तहत टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी पद आते हैं, जिसमें पोस्टग्रेजुएट टीचर के 9 पद , ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर के 29 पद और प्राइमरी टीचर के 7 पद हैं।
Teacher Recruitment 2024

Teacher Recruitment 2024 : उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने ग्रुप ए और ग्रुप बी के अंतर्गत टीचर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय के लिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bhu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बीएटयू में टीजीटी (TGT), पीजीटी (PGT), पीआरटी (PRT) और प्रिसिंपल पदों आवेदन प्रक्रिया जारी है, इसकी लास्ट डेट 12 जुलाई है।

Teacher Recruitment 2024

कुल पद – 48

पदों का विवरण-

सेंट्रल हिंदू बॉयज़ स्कूल, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल और रणवीर संस्कृत विद्यालय के प्रिंसिपल पद के लिए 3, पीजीटी शिक्षकों के लिए 9, टीजीटी शिक्षकों के लिए 29 और प्राइमरी शिक्षकों के 7 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।5 पद सोशल स्टडीज के टीचर्स के है।इसमें प्रिंसिपल के लिए  3 पद, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के लिए 9 पद,टीजीटी के लिए 29 पद और प्राइमरी टीचर के लिए 7 पद रखे गए है।

आयु सीमा – अधिकतम 40 साल।

योग्यता- बैचलर डिग्री, मास्टर डिग्री, बीएड डिग्री, कंप्यूर नॉलेज, वर्क एक्सपीरियंस

वेतनमान

  • प्रिंसिपल : 78,800/- (78,800-2,09,200)
  • पीजीटी : 47600/-(47600–1,51,100)
  • टीजीटी : .44,900/- (44,900-1,42,400)
  • पीआरटी : 35400/- (35400-1,12,400)

आवेदन शुल्क – ग्रुप ए पदों क लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडे्टस को 1000 रुपये शुल्क देना है। ग्रुप बी पदों के लिए आवेदन करने के लिए इन्हीं कैटेगरी की कैंडिडेट्स को ₹500 शुल्क देना होगा।एससी, एसटी, महिला कैंडीडेट्स और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना है।

ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट – 12 जुलाई 2024 शाम 5:00 बजे तक।

ऑफलाइन आवेदन की लास्ट डेट- ऑफिस ऑफ़ द रजिस्टर, रिक्रूटमेंट एंड असेसमेंट सेल, होलकर हाउस बीएचयू, वाराणसी। 17 जुलाई 2024. शाम 5:00 बजे के पहले आपके आवेदन पहुंच जाने चाहिए।

इन विषयों पर होगी भर्ती- इंग्लिश, हिंदी, हिस्ट्री, मैथ्स, ज्योतिष, वेद, व्याकरण अध्ययन, साहित्य, उर्दू दर्शनशास्त्र वगैरह।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews