Teacher Recruitment: 3100 पदों पर निकली शिक्षकों की भर्ती, 7 अक्टूबर से पहले करें Apply, सैलरी 50000 पार, जानें आयु-पात्रता

teacher recruitment

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से टीजीटी और पीजीटी के 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके  आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू हो गई है और 7 अक्टूबर लास्ट डेट है। पहले यह तारीख 23 सितंबर थी, जिसमें बदलाव किया गया है।इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Teacher Recruitment 2022

कुल पद-3120

पदों का विवरण

  • 2855 पद पीजीटी रेगुलर ।
  • 265 पद पीजीटी बैकलॉग

आयु सीमा – आवेदक की उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में आरक्षित वर्ग के आवेदकों को सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता – इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया – पीजीटी शिक्षक के पदों पर आवेदकों का चयन सीबीटी परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा पाठ्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवारों को दो चरणों से होकर गुजरना होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी जिसमें सामान्य ज्ञान और हिंदी भाषा के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में संबंधित विषय का टेस्ट लिया जाएगा।

वेतनमान-चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में 47,600 रुपये – 1,51100 रुपये तक दिए जाएंगे

आवेदन शुल्क – इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 100 रूपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी व एसटी वर्ग के लिए 50 रूपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 8 सितंबर 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट – 7 अक्टूबर 2022
  • एग्जाम फीस भरने की लास्ट डेट – 9 अक्टूबर 2022
  • फोटो हस्ताक्षर अपलोड करने एवं ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट निकालने की अंतिम तिथि – 11 अक्टूबर 2022
  • आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि – 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews