Teacher Recruitment : 2546 पदों पर निकली है भर्ती, 31 जनवरी से पहले करें आवेदन, अच्छी सैलरी, जानें एज लिमिट योग्यता और डिटेल्स

उम्मीदवारों की आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एसईबीसी/एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
sarkari jobs

OSSSC Teacher Recruitment 2025: ओडिशा में सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC)ने टीचर्स की दो हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली है।

आवेदन की प्रक्रिया 30 दिसंबर से शुरू गई है और इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 से पहले ओएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Teacher Recruitment 2025

कुल पद : 2546

पदों का विवरण

  • सेवक/सेविका, ट्राइबल लैंग्वेज टीचर : 2279 पद
  • ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (आर्ट्स) : 29 पद
  • ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (साइंस – सीबीजेड) : 33 पद
  • ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (साइंस – पीसीएम) : 29 पद
  • संस्कृत टीचर : 71 पद
  • फिजिकल एजुकेशन टीचर : 105 पद

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 21 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एसईबीसी/एससी/एसटी और महिला उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

योग्यता: अलग अलग पदों के लिए योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है।

  • टीजीटी (विज्ञान-पीसीएम): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री (पीसीएम) न्यूनतम 50% अंकों के साथ (एससी/एसटी/एसईबीसी उम्मीदवारों के लिए 45%) बी.एड की डिग्री होनी चाहिए।
  • संस्कृत शिक्षक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संस्कृत को एक ऐच्छिक/वैकल्पिक/ऑनर्स/उत्तीर्ण विषय के रूप में लेकर स्नातक की डिग्री, जिसमें न्यूनतम 50% अंक हों (एससी/एसटी/एसईबीसी उम्मीदवारों के लिए 45%) और न्यूनतम 50% अंकों के साथ संस्कृत में एमए होना चाहिए।
  • शारीरिक शिक्षा शिक्षक: कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से सीपीएड/बीपीएड/एमपीएड परीक्षा पास होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस : चयन के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाई जाएगी:

  • रिटन एग्जाम – उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी।
  • इंटरव्यू – लिखित परीक्षा में पास होने पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • फाइनल रिजल्ट – इंटरव्यू के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

सैलरी: वेतनमान 23600-74800, वेतन मैट्रिक्स लेवल-06, सेल-01 से ₹35400-112400, वेतन मैट्रिक्स लेवल-09 सेल-01

आवेदन शुल्क: नहीं

OSSC: आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.osssc.gov.in पर जाएं
  • पंजीकरण/पुनः पंजीकरण/आवेदन  पर क्लिक करें।
  • आवेदन प्रपत्र में पंजीकरण विवरण दर्ज करें
  • अधिसूचना में उल्लिखित दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन पूरा करने के लिए शुल्क का भुगतान करें और फिर उसे जमा कर दें।
  • ओएसएसएससी आवेदन का प्रिंटआउट लें।

https://www.osssc.gov.in/Public/OSSSC/Default.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews