Teacher Recruitment: शिक्षकों के लिए 4476 पदों पर निकली भर्ती, 1.5 लाख रुपये तक की सैलरी, जानें आयु-पात्रता और नियम

BEML recruitment

Teacher Recruitment 2022: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC Recruitment 2022) ने शिक्षकों के लिए भर्ती के नए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। यदि आपको सरकारी नौकरी की तलाश है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। अधिसूचना के मुताबिक पोस्ट ग्रैजुएट टीचर्स (PGT) के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। कुल वैकेंसी की संख्या 4476 है। जिसमें से 3863 पद हरियाणा कैडर के लिए और 613 पद मेवात कैडर के लिए रिक्त है।

कंप्यूटर साइंस, कॉमर्स, हिस्ट्री, ललित आर्ट्स, मैथ्स, पॉलिटिकल साइंस, फिजिकल एजुकेशन शिक्षक पदों पर के हरियाणा कैडर में भर्ती होगी। वहीं मेवात कैडर में बायलॉजी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, कॉमर्स ललित आर्ट्स, हिंदी, ज्योग्राफी, हिस्ट्री, मैथ्स, होम साइंस, फिजिक्स, फिजिकल एजुकेशन, पोलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी, उर्दू और साइकोलॉजी शिक्षकों की आवश्यकता है।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निर्धारित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य होगा। साथ ही योग्य हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा/स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा पास सर्टिफिकेट में होना भी अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 42 साल है।

सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन

नियुक्ति के बाद 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। फरवरी 2023 में परीक्षा का आयोजन होगा। अब तक तारीख की घोषणा नहीं हुई है। आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू होगी और 12 दिसंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए “Advertisement” सेक्शन पर जाएं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews