ISRO का यह विभाग दे रहा है युवाओं को रोजगार, कुल 315 वैकेंसी, आवेदन करने की अंतिम तिथि नजदीक

ssc recruitment 2023

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पिछले महीने इसरो के अंदर आने वाला विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (ISRO VSSC Recruitment 2022)  ने भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया था। नोटिफिकेशन के मुताबिक 315 ट्रेड अप्रेंटिस वैकेंसी है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च से ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 4 अप्रैल, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन खत्म होने में सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बाकी है, इसलिए इसरो में अप्रेंटिस की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार जल्द आवेदन करें।

यह भी पढ़े … RRB NTPC Results: रेलवे ने जारी किए CBT-1 के रिजल्ट्स, इन स्टेप्स को फॉलो कर देखें स्कोरकार्ड

सैलरी

उम्मीदवारों को हर महीने ₹7700 से लेकर ₹9000 तक का स्टीपेंड दिया जाएगा।

आयु सीमा

आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम (maximum age)  30 वर्ष है, सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के  उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

योग्ता और पात्रता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीएससी डिग्री केमिस्ट्री में/ फिजिक्स और नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट/ आईटीआई/ इलेक्ट्रॉनिक/ मैकेनिक मोटर व्हीकल/ इलेक्ट्रिशियन/  इलेक्ट्रोप्लेटर, डीजल मैकेनिक/ प्लंबर की योग्यता होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का  चयन उनके डिग्री और डिप्लोमा के स्कोर  पर निर्धारित किया जाएगा।  आरक्षित केटेगरी उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी।

आवेदन

आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के एप्लीकेशन फी का भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं:ISRO-VSSC-Notification-for-Apprenticeship

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews