UKSSSC Recruitment 2026: 553 पदों पर निकली है भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर से, जानें योग्यता-सैलरी समेत अन्य डिटेल्स

UKSSSC Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आठ सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 15 नवंबर रखी गई है।
teacher Vacancy2026

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ (Group C) के अंतर्गत 553 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन (Advt No. 80/2026) 31 अगस्त 2026 को जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती के तहत कम्प्यूटर सहायक, कनिष्ठ सहायक/सह डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रवर सहायक/वरिष्ठ सहायक, निबंधन लिपिक, कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक-सह-कम्प्यूटर ऑपरेटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, टेलीफोन ऑपरेटर, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, भूमि अर्जन अमीन/भूमि अध्याप्ति निरीक्षक, अहलमद, कैशियर, स्टोर कीपर, गृहमाता और सर्वे लेखपाल समेत विभिन्न पद शामिल किए गए हैं।

UKSSSC Group C Junior Assistant Recruitment 2026

कुल पद: 553

पदों का विवरण

  • कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के विभिन्न विभागों व कलेक्ट्रेट कार्यालयों में 06 पद
  • निबंधन लिपिक के 55 पद
  • सहायक खनिज पर्यवेक्षक के 22 पद
  • सर्वे लेखपाल के 16 पद, कंप्यूटर सहायक के 09 पद
  • टेलीफोन ऑपरेटर (राज्यपाल सचिवालय) का 01 पद।

शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं pass) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए हिंदी/अंग्रेजी टंकण (Typing) या कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य है।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क: अनारक्षित व उत्तराखंड ओबीसी के लिए 300 रुपये। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस के लिए 150 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थी के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और पदवार कौशल/टाइपिंग परीक्षा, यदि लागू हो

सैलरी: चयनित होने पर उम्मीदवार को 19,900 के 92,300 के बीच वेतन दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन जारी: 31 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 8 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर 2026
  • आवेदन संशोधन: 12 से 14 अक्टूबर 2026
  • लिखित प्रतियोगी परीक्षा: 15 नवंबर 2026 (अनंतिम)

UKSSSC Group C Recruitment Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews