यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 2691 पदों पर निकली है भर्ती, 5 मार्च से पहले करें आवेदन, जानें आयु सीमा योग्यता और प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी अभ्यर्थियों को 800 रुपये , एससी/एसटी और सभी महिला अभ्यर्थियों को 600 रुपये और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
SARKARI jobs 2025

Union Bank of India Recruitment 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौक है। यूबीआई ने ने 2600 से अधिक अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 फरवरी से शुरू हो चुकी है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाकर 5 मार्च तक आवेदन कर सकते है।

यूनियन बैंक की यह भर्ती यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भी निकली हैं। किस स्टेट में कितनी वैकेंसी निकली हैं? आयु सीमा पात्रता क्या है, इसकी सारी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे देख सकते हैं।

Union Bank of India Recruitment

कुल पद : 2691

पदों का विवरण

  • आंध्र प्रदेश में 549, अरुणाचल प्रदेश में 1, असम में 12, बिहार में 20, चंडीगढ़ में 11, छत्तीसगढ़ में 13, गोवा में 19, गुजरात में 125, हरियाणा में 33।
  • हिमाचल प्रदेश में 2, जम्मू कश्मीर में 4 पद, झारखंड में 17, कर्नाटक में 82, केरल में 118, मध्य प्रदेश में 81, महाराष्ट्र में 296, दिल्ली में 69, ओडिशा में 53 पद।
  • पंजाब में 48, राजस्थान में 41, तमिलनाडु में 122, तेलंगाना में 304 पद, उत्तराखंड में 9, उत्तर प्रदेश में 361, और पश्चिम बंगाल में 78 पदों पर भर्ती की जाएगी।

आयु सीमा: अभ्यर्थियों की उम्र की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए हालांकि ऊपरी आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है।

योग्यता : उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज या संस्थान से 1 अप्रैल 2021 तक या इसके बाद ग्रेजुएट होना चाहिए।

आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 800 रुपए, एससी, एसटी, महिला : 600 रुपए, पीडब्ल्यूबीडी : 400 रुपए और एप्लिकेशन फीस जमा करने के साथ GST शुल्क अलग से जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज नॉलेज टेस्ट, वेट लिस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन आदि चरणों के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

स्टाइपेंड : 15 हजार रुपए प्रतिमाह

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन / डिग्री / डिप्लोमा
  • उम्मीदवार का फोटो और सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • उम्मीदवार का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • Click here for New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • अन्य जानकारी अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews