Bank Job 2024 : बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यहां 600 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 23 फरवरी से पहले करें एप्लाई, जानें डिटेल्स

government job 2026

Union Bank Recruitment 2024: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे है तो यह खबर आपके काम की है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलाइज्ड सेगमेंट में 600 से ज्यादा अलग अलग पदों पर भर्ती निकाली है। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर 23 फरवरी से पहले आवेदन कर सकते है।

Union Bank Recruitment 2024

कुल पद –606

रिक्ति विवरण – भर्ती अभियान में मुख्य प्रबंधक (Chief Manager), वरिष्ठ प्रबंधक (Senior Manager) और प्रबंधक (Manager) सहित सहायक प्रबंधक (Assistant Manager) के पद भरे जाएंगे।

आयु सीमा – अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 20/ 25/ 26/ 28/ 30 वर्ष एवं अधिकतम आयु पदों के अनुसार 35/ 38/ 45 वर्ष तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

योग्यता-

  • भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग या सूचना प्रौद्योगिकी या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में बीएससी या बीई या बीटेक की डिग्री।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान या सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक और संचार इंजीनियरिंग में एमटेक या एमएससी, स्नातक में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त होने चाहिए।

आवेदन शुल्क : सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 850 रुपये का भुगतान करना होगा,जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है>

चयन प्रक्रिया –

  • ऑनलाइन परीक्षा, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती होगी।
  • मुख्य प्रबंधकों, वरिष्ठ प्रबंधकों और प्रबंधकों के पद के लिए परीक्षा में 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे।
  • सहायक प्रबंधक पद के लिए परीक्षा में 200 अंकों के 15 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे।
  • परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट है।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.unionbankofindia.co.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रिक्रूटमेंट सेक्शन के अंडर में ‘Union Bank Recruitment Project 2024-25 (Specialist Officers)’ का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें।
  • अब आपको टॉप पर ‘Click Here to Apply’ लिखा दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।
  • अब अपनी लॉगिन डिटेल के साथ लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भर दें।
  • अब अपनी पूरी डिटेल वेरीफाई करने के बाद सबमिट कर दें।
  • अब कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट भी ले लें।

आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक- https://ibpsonline.ibps.in/ubisojan24/

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews