UPSC Recruitment : संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन किया जारी, ऐसे करें आवेदन

UPSC Recruitment : संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन किया जारी, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी NDA I के पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसके लिए उम्मीदवार 22 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन (online apllication) कर सकेंगे। और इसकी अंतिम तारीख 11 जनवरी 2022 है। अगर उम्मीदवार फॉर्म वापस करना चाहता है तो वह 18 से 24 जनवरी 2022 शाम 6 बजे तक कर सकता हैं, इच्छुक उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… पूरे प्रदेश में एक बार फिर रात्रिकालीन कर्फ्यू

पदों की संख्या – 400 पद

पदों के नाम –
नेशनल डिफेन्स अकाडेमी – 370
भारतीय आर्मी :
208 पद (10 महिला कैंडिडेट सहित)

भारतीय नौसेना :
42 पद (3 महिला कैंडिडेट सहित )

भारतीय एयरफोर्स :
फ्लाइंग 92 पद (2 महिला कैंडिडेट सहित), ग्राउंट ड्यूटी – टेक 18 पद (2 महिला कैंडिडेट सहित), ग्राउंट ड्यूट नॉन टेक 10 पद (2 महिला कैंडिडेट सहित)
नौसेना अकाडेमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) – 30

नौसेना अकाडेमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) – 30

शैक्षिक योग्यता – उम्मीदवार 12 वीं पास या समकक्ष कक्षा में पढ़ने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि डीटेल योग्यता चेक करने के लिए उम्मीदवार UPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

यह भी पढ़े… टल सकते हैं पंचायत के चुनाव! सीएम का प्रदेश के नाम संबोधन थोड़ी देर में

आयु सीमा :- उम्मीदवार की आयु 02-07-2003 से 01-07-2006 के बीच की होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ कर ही आवेदन करें।

आवेदन शुल्क- General/OBC वर्ग के लिए 100 रूपए और SC/ST/Female वर्ग के लिए शून्य रूपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े… मध्यप्रदेश में अब सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की खैर नहीं, सदन में बहुमत से विधेयक पारित

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल फिटनेस / फिजिकल फिटनेस में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा |

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन शुरू होने की तारीख – 22 दिसंबर 2021

आवेदन की आखिरी तारीख – 11 जनवरी 2022

ऐसे करें आवेदन :-
>> उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर upsc.gov.in पर जाएं यहाँ से डायरेक्ट ऑनलाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
>> अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें।
>> सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
>> अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews