Police Recruitment 2022: यहां 936 पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख तक सैलरी, जानिए आयु-पात्रता

Police Bharti

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। यूपी में पुलिस में भर्ती (UP Police Recruitment 2022) होने का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अलग अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।इसमें हेड ऑपरेटर या हेड ऑपरेटर मैकेनिक के 936 पदों पर भर्ती की जाएगी।इसके लिए आवेदन 20 जनवरी 2022 से शुरू होंगे और आखरी तारीख 28 फरवरी 2022 है।। योग्य उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Police Recruitment 2022

कुल पद – 936

पदों का विवरण

  • जनरल कैटेगरी – 379 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 92 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग – 252 पद
  • अनुसूचित जाति – 195 पद
  • अनुसूचित जनजाति – 18 पद
  • इन पदों में से महिलाओं के लिए 186 सीटें, स्वतंत्रता संग्राम सेना के आश्रितों की 18 सीटें और भूतपूर्व सैनिकों की 46 सीटें आरक्षित हैं।

योग्यता- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इलेक्ट्रॉनिक, टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा या इसके समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए।  डीओईएसीसी (DOEACC) या एनआईईएलआईटी (NIELIT) से ‘ओ’ लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा- योग्य उम्मीदवारों की उम्र 01 जुलाई 2022 को कम से कम 20 और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

चयन प्रक्रिया-उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पीएसटी, पीईटी, फाइनल लिस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क- इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी श्रेणी के अभ्यार्थियों से 400 रुपए आवेदन शुल्क लिया जाएगा।

सैलरी- यूपी पुलिस में हेड ऑपरेटर या हेड ऑपरेटर मैकेनिक की पोस्ट पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-6 के तहत 34400 रुपये से 112400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी।

महत्वपूर्ण जानकारी

  1. ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 20 जनवरी 2022
  2. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 28 फरवरी 2022
  3. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 28 फरवरी 2022
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews