UPBED 2024 Admit Card : जारी किया बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

इस परीक्षा में बिना प्रवेश पत्र परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें।
admit card

UPBED 2024 Admit Card : उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट बीएड कॉलेजो में संचालित होने वाले बीएड पाठ्यक्रम में एडमिशन लेने के लिए प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन इस साल प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी बुंदेलखण्ड यूनिवर्सिटी झांसी को दी गई है। बुंदेलखण्ड यूनिवर्सिटी ने यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड घोषित कर दिए है। जिन उदम्मीवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि बुंदेलखण्ड यूनिवर्सिटी झांसी की और से यह प्रवेश परीक्षा राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 9 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को 2 प्रश्न पत्रों को हल करना होगा। प्रथम प्रश्न पत्र में खंड A से सामान्य ज्ञान एवं खंड B से भाषा (हिंदी या अंग्रेजी में से कोई एक) से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा प्रश्न पत्र 2 में खंड अ से सामान्य अभिरुचि परीक्षण एवं खंड ब में विषय योग्यता (कला/ विज्ञान/ वाणिज्य/ कृषि) विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों ही प्रश्न पत्र 200 अंकों (प्रत्येक 100) के लिए होंगे और इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 1 अंक प्रदान किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस परीक्षा में बिना प्रवेश पत्र परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ एक वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
उसके बाद होमपेज पर उपलब्ध यूपी बीएड जेईई वेबसाइट पर क्लिक करें।
उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक और डाउनलोड करें।
आगे के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेकर अपने पास कर रख लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews