सरकारी नौकरी 2025: ग्रेजुएट के लिए UPSC ने निकाली 230 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक भरें फॉर्म

यूपीएससी ईपीएफओ ने लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 29 जुलाई से शुरू होगा। 200 से अधिक पद खाली हैं। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। आइए जानें कौन, कब और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
upsc recruitment 2025

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने ईपीएफओ एनफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट ऑफिसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदक से पहले नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसमें पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और वैकेंसी इत्यादि की जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 230 है। जिसमें से अकाउंट ऑफिसर के लिए 156 और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के लिए 74 पद खाली हैं। जनरल के लिए 110, ओबीसी के लिए 70, ईडब्ल्यूएस के लिए 8, एससी के लिए 30, एसटी के लिए 12 और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 12 पद खाली हैं। फॉर्म भरने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 25 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीएच कैंडिडेट्स को फीस भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म? (UPSC EPFO Recruitment 2025)

भारत के किसी भी प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र में बैचलर डिग्री होल्डर यानि ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा ईओ/एओ पदों के लिए अधिकतम 30 वर्ष है। वहीं एपीएफओ के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। एग्जाम इंग्लिश और हिंदी दोनों माध्यमों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की तारीख 30 नवंबर 2025 है। एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित होगा। कुल 120  बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक का होगा। वहीं गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। इसमें चयनित उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे, जो 100 अंक का होगा। इसका वैटेज 25% होगा। नियुक्ति के बाद कैंडिडेट्स को सातवें वेतनमान के लेवल 8 या लेवल 10 के तहत मासिक वेतन मिलेगा।

ऐसे भरें फॉर्म 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • होमपेज पर “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
  • फिर लॉग इन करें। अब UPSC EPFO 2025 के एप्लीकेशन लिंक को चुनें।
  • आवेदन पत्र को सही से भरें। दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • शुल्क भुगतान करें। फिर फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews