UPSC ESE 2025: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड 

यूपीएससी ईएसई मेंस के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं। अगस्त में परीक्षा होने वाली है। उम्मीदवार आसान स्टेप्स को फॉलो कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है। आइए जानें क्या करें?
upsc ese 2025

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC ESE 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। प्रीलिम्स एग्जाम में चयनित उम्मीदवार ही इसमें शामिल हो सकते हैं।

एडमिट कार्ड के बिना किसी भी कैंडिडेट को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, पर्सनल डिटेल्स, परीक्षा केंद्र का नाम-पता, तारीख, समय, शिफ्ट इत्यादि जानकारी दी गई है। यूपीएससी ईएसई परीक्षा के तहत 457 पदों पर भर्ती होने वाली है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। प्रीलिम्स का आयोजन 8 अगस्त को हुआ था। देशभक्ति विभिन्न शहरों में मुख्य परीक्षा का आयोजन 10 अगस्त 2025 को दो शिफ्टों में होने वाला है।

यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा पैटर्न 

मुख्य परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे- पेपर-1 और पेपर-2, दोनों डिस्क्रिप्टिव होंगे। सिविल/इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर 300 अंक का होगा। दोनों के लिए 3-3 घंटे का समय दिया जाएगा। अगला चरण इंटरव्यू का होगा, जिसका वैटेज 200 होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसे जमा करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  •  सारी जानकारी को सत्यापित करें और डाउनलोड कर लें।
  •  भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकालकर रखने की सलाह दी जाती है।

इन बातों का रखें ख्याल 

आयोग ने सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की सावधानीपूर्वक जांच करने की सलाह दी है। गलती मिलने पर यूपीएससी से संपर्क करें। इसके लिए usengg-upsc@nic.in पर ईमेल भेज सकते हैं। एग्जाम हॉल में प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र जरूर ले जाएं। इसमें दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews