12 अप्रैल को UPSC NDA और CDS-1 परीक्षा, नियमों में हुआ बदलाव, जरूरी गाइडलाइंस भी जारी

यूपीएससी एनडीए/एनए-I और सीडीएस परीक्षा से जुड़ा बदलाव हुआ है। प्रोविजनल आंसर-की की तारीख घोषित हो चुकी है। एग्जाम के दिन उम्मीदवारों को कुछ बातों का ख्याल रखना होगा। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
UPSC NDA CDS 2026

यूपीएससी एनडीए और कंबाइंड डिफेंस सर्विस-1 परीक्षा (UPSC NDA CDS Exam 226) का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को होने वाला है। एडमिट कार्ड के साथ-साथ गाइडलाइंस भी जारी हो चुकी है। जिसका पालन उम्मीदवारों को करना होगा। एग्जाम शुरू होने से पहले संघ लोक सेवा आयोग ने नियमों में बदलाव का ऐलान किया है। 16 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर-की जारी होगी।

नोटिस के मुताबिक यूपीएससी सीडीएस और एनडीए की उत्तर कुंजी पर आयोग अभ्यावेदन करने का मौका भी देगा। इसके लिए पोर्टल 18 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल 2026 शाम 6:00 बजे तक एक्टिव रहेगा। इन पांच दिनों के भीतर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यावेदन कर सकते हैं। यह सुविधा केवल ऑनलाइन ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होगी। डेडलाइन समाप्त होने के बाद कोई दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

समय का रखें ख्याल ख्याल 

यूपीएससी एनडीए परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान गणित की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में जनरल एबिलिटी टेस्ट का आयोजन होगा, जिसकी शुरुआत दोपहर 2:00 बजे होगी। वहीं समापन शाम 4:30 बजे होगा। यूपीएससी सीडीएस परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे से लेकर 6:00 बजे तक चलेगी। पहली शिफ्ट में इंग्लिश, दूसरी में जनरल नॉलेज और तीसरी में गणित की परीक्षा होगी।

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसीलिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की सलाह दी जाती है। एडमिट कार्ड में दिए गए दिशानिर्देशों को जरूर पढ़ें।

इन दस्तावेजों को जरूर ले जाएं 

परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी, वैलिड फोटो आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और ब्लैक बॉल पॉइंट पेन ले जाने की अनुमति होगी।  प्रवेश पत्र के बिना किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं मिलेगी। प्रवेश पत्र की सारी जानकारी सत्यापित कर लें। यदि फोटोग्राफ क्लियर नहीं है, तो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अपने पास जरूर रखें।

इन नियमों का पालन जरूर करें  

एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का सख्त पालन करें। परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित चीजों को ले जाने की गलती न करें। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल डिवाइस, कैलकुलेटर, बैग, वॉलेट, स्टडी मैटेरियल, नोट्स, बुक्स, लिखित सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक या मैटेलिक गैजेट, रफ पेपर इत्यादि ले जाने अनुमति नहीं होगी।  परीक्षा केंद्र में अनुशासन का खास पालन करें। दूसरे उम्मीदवार से बातचीत न करें। किसी प्रकार की समस्या की जानकारी पहले परीक्षक को दें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews