UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी ने निकाली 1930 पदों पर भर्ती, 7 मार्च से आवेदन शुरू, जानें पात्रता और नियम

UPSC Recruitment

UPSC Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commision) ने नर्सिंग ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया है। रिक्त पदों की संख्या कुल 1930 हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होगी। 27 मार्च 2024 तक उम्मीदवारों यूपीएससी ईएसईसी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो डिटेल नोटिफिकेशन (सं.52/2024) पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरें।

रिक्त पदों की संख्या

1930 में 892 पद अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रिक्त हैं। वहीं 446 पद ओबीसी, 193 पद ईडब्ल्यूएस, 235 पद एससी, 168 पद दिव्यांग और 164 पद एसटी के लिए खाली हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्तिक केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन कर्मचारी राज्य बीमा निगम में होगी।

महत्वपूर्ण डेट्स

27 मार्च शाम 6 बजे तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 28 मार्च से 3 अप्रैल तक करेक्शन पोर्टल खुलेगा। कैंडीडेट्स फॉर्म में हुए गलतियों को सुधार पाएंगे।

पात्रता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास उम्मीदवारों के पास 4 वर्ष की बैच्लर डिग्री साइंस (नर्सिंग) और 1 वर्ष अनुभव का अनुभव होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। कैंडीडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट “upsc.gov.in” पर जाएं।
  • Recruitment सेक्शन में जाकर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें। आपके मोबाईल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवॉर्ड आएगा।
  • लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म को भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews