UPSC Recruitment: ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका, यूपीएससी ने निकाली 325 पदों पर भर्ती, फीस 25 रुपये, जल्द करें आवेदन

upsc recruitment 2024

UPSC Recruitment: यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन कर्मचारी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में पर्सनल असिस्टेंट (UPSC EPFO PA Vacancy) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या कुल 325 हैं। जनरल के लिए 132, एसी के लिए 48, एसटी के लिए 24, ओबीसी के लिए 87 ईडब्ल्यूएस के लिए 32 और PWDB उम्मीदवारों के लिए 12 पद रिक्त हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2024 से शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 27 मार्च 2024 शाम 6:00 बजे तक है। करेक्शन विंडो 28 मार्च 2024 से लेकर 3 अप्रैल 2024 तक खुला रहेगा। इस दौरान कैंडीडेट्स अपने आवेदन में सुधार कर पाएंगे। परीक्षा की तारीख 7 जुलाई 2024 है।

योग्यता और आयु सीमा

पर्सनल असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी विषय में बैच्लर की डिग्री होना अनिवार्य है। जनरल के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। ओबीसी के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष। एससी-एसटी के लिए 35 वर्ष और पीडब्ल्यूडी के लिए 40 वर्ष अधिकतम आयु सीमा है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

कैंडीडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा। नियुक्ति के बाद लेवल 7 (7 सीपीसी) के तहत 44,900 रुपये तक वेतन मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 25 रुपये है। एसटी, एससी पीडब्ल्यूडी और महिलाओं उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क किए गए हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

  • सबसे पहले यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UPSC EPFO PA नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन के नीचे दिए गए “अप्लाई ऑनलाइन” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें। सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेजों को जमा करें अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास निकाल कर रखें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews