UPSC Recruitment: यूपीएससी ने निकाली 56 पदों पर भर्ती, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन, अधिसूचना जारी, जानें डीटेल

upsc cse notification 2024

UPSC Recruitment: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने जियो-साइंटिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कम्बाइन्ड जियो-साइंटिस्ट प्रारम्भिक परीक्षा 2024 (Combined Geo Scientist Prelims Exam 2024) के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsc.online.nic.in पर विजिट करें।

वैकेंसी की संख्या

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति जियोफिजिस्ट, जियोलॉजिस्ट और केमिस्ट ग्रुप ए पदों पर होगी। कैटेगरी 1 में जियोलॉजिस्ट ग्रुप ए के लिए 34 पद, केमिस्ट ग्रुप ए के लिए 13 पद और जियोफिजिस्ट के लिए 1 पद रिक्त है। वहीं कैटेगरी बी में साइंटिस्ट “बी” (केमिकल) ग्रुप ए के लिए 2, साइंटिस्ट “बी” (जियोफिजिक्स) ग्रुप ए के लिए 2 और साइंटिस्ट “बी” (हाइड्रोजियोलॉजी) ग्रुप ए के लिए 4 पद रिक्त हैं।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में आयोजित हुई परीक्षा के आधार पर होगा। पहला चरण प्रारम्भिक परीक्षा का होगा, जिसमें चयनित कैंडीडेट्स मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। अंत में इंटरव्यू राउन्ड का आयोजन होगा। प्रारभिक परीक्षा 18 फरवरी 2024 को होगी। 22 जून, 2024 को मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है। योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.online.nic.in पर जाएं।
  • अन OTR पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद ईमेल आइडी/OTR आइडी/मोबाइल नंबर के जरिए लॉग इन करें।
  • अब OTR टैब के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र भरें। हस्ताक्षर, फोटो और दस्तावेज अपलोड करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए एक प्रिन्ट आउट निकाल लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews