Vyapam: 7 दिसंबर को 16 जिलों में अमीन भर्ती परीक्षा, 2.29 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 756 केंद्र बनाए गए, ये रहेंगे नियम

अमीन लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार को पूर्वान्ह 12:00 से 02:15 बजे तक जिला मुख्यालय में निर्धारित 16 परीक्षा केन्द्रों में एक पाली में किया जाएगा।
cg vyapam

CG VYAPAM EXAM : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 07 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के 16 जिलों में आयोजित होगी, जिसमें 33 जिलों के लगभग 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।परीक्षा दिवस पर अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पहले पहुँचना होगा। परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार सुबह 11:30 बजे बंद कर दिया जाएगा क्योंकि परीक्षा ठीक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। जिन कैंडिडेट्स ने आवेदन किया वह ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना सीजी व्यापम अमीन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इन 16 जिलों में होगी अमीन भर्ती परीक्षा

जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 16 जिलों में आयोजित होगी. जिसमें अंबिकापुर, कोरिया, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव शामिल है ।बता दे कि इस भर्ती के माध्यम से अमीन के कुल 50 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 5 को ध्यान में रखते हुए 22400-71200 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी

  1. व्यापम द्वारा जारी निर्देशानुसार अभ्यर्थी परीक्षा के एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन अवश्य कर लें ताकि परीक्षा दिवस पर किसी तरह की असुविधा न हो।
  2. परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा, जिससे फ्रिस्किंग और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
  3. ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य है, जिसके तहत अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा।
  4. काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी एवं गहरा चॉकलेटी रंग पहनना वर्जित रहेगा।
  5. केवल बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर पहनने की अनुमति होगी, जिसे सुरक्षा जांच के दौरान उतारना होगा।
  6. धार्मिक या सांस्कृतिक वेशभूषा वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले केंद्र में रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच के उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
  7. फुटवियर के रूप में केवल चप्पल की अनुमति रहेगी और कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना प्रतिबंधित है।
  8. परीक्षा केंद्र में कोई भी संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूरी तरह वर्जित किया गया है।
  9. व्यापम ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करते पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अभ्यर्थिता समाप्त की जा सकती है।
  10. अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले बॉल पॉइंट पेन लेकर आने की अनुमति दी गई है।
  11. परीक्षा के सुचारू निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने हेतु परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया हैं।
  12. परीक्षा के सुचारू निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया हैं।

CG Vyapam : कैसे डाउनलोड करें Admit Card?

  • सबसे पहले vyapamcg.cgstate.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • विंडो ओपन होने पर होमपेज पर ‘Admit Card’ वाला विकल्प चुनें।
  • वहां Amin Recruitment Exam (WRDA25) Admit Card पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज में अपने रजिस्टर्ड विवरण भरकर सबमिट करें।
  • अब अपना CG Vyapam Amin Admit Card 2025 स्क्रीन पर देखें और उसे प्रिंट कर लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews