Vyapam :उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, अब 24 अप्रैल को होगी ये परीक्षा, 301 पदों पर होगी भर्ती

VYAPAM RECRUITMENT 2023

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। Vyapam Recruitment 2022. छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए पटवारी भर्ती से जुड़ी काम की खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (Chhattisgarh Professional Examination Board) ने एक बार फिर पटवारी भर्ती परीक्षा की डेट आगे बढ़ा दी है।नई डेट के अनुसार, अब 301 पटवारियों की भर्ती के लिए परीक्षा 17 अप्रैल की बजाय अब 24 अप्रैल को होगी। उम्मीदवार CGPEB की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते है।

यह भी पढ़े. PM Kisan: करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी, 11वीं किस्त से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मिलेगा लाभ

खास बात ये है कि यह दूसरा मौका है जब छत्तीसगढ़ व्यापम ने पटवारी भर्ती परीक्षा की तारीख को बदला है, पहले यह परीक्षा 10 अप्रैल को तय की गई थी फिर इसे बढ़ाकर 17 अप्रैल किया गया, लेकिन इस दिन ईस्टर का त्योहार पड़ रहा है, ऐसे में अब मंडल ने परीक्षा की तारीख 24 अप्रैल तय की है। परीक्षा के लिए सभी जिलों में पटवारी परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं, इसमें लगभग 50000 से अधिक परीक्षार्थी पटवारी की परीक्षा देंगे।भर्ती को लेकर सारी जानकारियां नीचे दी गई है, एक बार उम्मीदवार सब चेक कर लें।

New Update Vyapam Recruitment 2022

Patwari Recruitment 2022

  • कुल पद- 301
  • आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों के आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
  • शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60 फीसदी अंक के साथ बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए एक सालका डिप्लोमा, प्रोग्रामिंग, सर्टिफिकेट होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास प्रति घंटे 5000 की डिप्रेशन की डेटा एंट्री स्पीड होनी चाहिए।
  • वेतनमान- चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान स्तर 6 के अनुसार होगा। चयन के बाद विभागीय कार्य के लिए एक वर्ष का प्रशिक्षण होगा। बोर्ड को रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन करने का भी अधिकार है।
  • चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। स्किल टेस्ट के लिए कुल वैकेंसीज की संख्या से तीन गुना कैंडिडेट्स को आमंत्रित किया जाएगा, जो लिखित परीक्षा पास कर लेंगे उन्हें ही स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  • परीक्षा पैटर्न- परीक्षा पैटर्न के संदर्भ में, 150 अंकों के लिए 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के लिए आवंटित अंकों में से 1/4 अंक काट लिए जाएंगे।
  • परीक्षा डेट-24 अप्रैल 2022

नई महत्वपूर्ण तिथियां

  • परीक्षा तिथि: 24 अप्रैल 2022
  • परीक्षा रिजल्ट: दिसंबर 2022 (अपेक्षित)
  • परीक्षा केंद्र: 28 जिलों में
  • नौकरी स्थान: रायपुर, छत्तीसगढ़ (भारत)
  • शिक्षा योग्यता: स्नातक
  • कार्य क्षेत्र: राजस्व और प्रशासनिक विभाग
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews