Vyapam Exam 2025 : 13 जुलाई को होगी ये परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती, जानें नियम

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल उप अभियंता भर्ती के लिए परीक्षा 13 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है।
cg vyapam

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। व्यापमं द्वारा लोक निर्माण विभाग में उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) भर्ती के लिए परीक्षा 13 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है।

उम्मीदवार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर,पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।परीक्षा का आयोजन रविवार 13 जुलाई 2025 को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक किया जाएगा।इसके तहत 113 पदों को भरा जाएगा। इसमें उप अभियंता (सिविल) के कुल 96 पद, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के कुल 17 पदों में भर्ती की जाएगी।

प्रमुख बातें

  • उपरोक्त परीक्षा में समस्त परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है।
  • इस परीक्षा का आयोजन राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र अवश्य लाएं।
  • उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या के लिए 0771-2972780 या 8269801982 पर सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
  • लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों का सत्यापन (DV) होगा और फिर नियुक्ति दी जाएगी।

CG Vyapam : ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Admit Card” टैब पर क्लिक करें।
  • लोक निर्माण विभाग, नवा रायपुर के अंतर्गत उप-सहायक (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) तकनीशियन की भर्ती परीक्षा (PWSE25)” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • सभी विवरण सही भरने के बाद सबमिट करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • परीक्षा के दिन साथ ले जाने के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा 12 /13 जुलाई को

  • शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा 12 जुलाई 2025 को अंग्रेजी मुद्रलेखन गति 8000 की डिप्रेशन प्रतिघंटा के मान से होगी।
  • यह परीक्षा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग में चयनित 05 परीक्षा केन्द्रों पर तथा दिनाँक 13 जुलाई 2025 को हिन्दी मुद्रलेखन गति 8000 की डिप्रेशन प्रतिघंटा के मान से होगी।
  • रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग में चयनित 07 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं आयोजित होगी।
  • परिषद द्वारा आबंटित परीक्षा केन्द्रों पर ही निर्धारित बैच एवं समय पर ही परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है। परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाईड https://ctsp.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है।
  • प्रवेश पत्र डाऊनलोड करने संबंधी सूचना परीक्षार्थियों के पंजीकृत मोबाईल नं. एसएमएस पर सूचना भेजी गई।

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/uploads/pdfs/f770e3a7-eaef-41f7-8a89-73da859addbc_press%20note%20for%20admit%20card%20PWSE25.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews