Vyapam Recruitment 2022: 400 पदों पर निकली भर्ती, 7 अप्रैल लास्ट डेट, मई में होगी परीक्षा

epfo recruitment

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। Vyapam Recruitment 2022. छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (CG Government Jobs 2022) पाने का सुनहरा मौका है। जल संसाधन विभाग ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (Chhattisgarh Professional Examination Board) के माध्यम से करीब 400 पदों पर सिविल इंजीनियर की भर्ती होने जा रही है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसकी लास्ट डेट 7 अप्रैल है। इस भर्ती परीक्षा में 8 से 10 अप्रैल तक त्रुटि सुधार की प्रक्रिया होगी। वही परीक्षा 8 मई 2022 में आयोजित की जाएगी।उम्मीदवार व्यापम की बेवसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते है।इन पदों पर सीधी भर्ती होगी।

Vyapam Recruitment 2022

कुल पद -400

पदों का विवरण- 

  • उप अभियंता सिविल बैकलॉग के लिए 18 पद।
  • उप अभियंता सिविल नियमित पद 382 पद ।

आयु सीमा-

उम्मीदवार का न्यूनतम न्यूनतम आयु 18 साल तथा अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

योग्यता-

भारत में किसी विधि द्वारा स्थापित किसी यूनिवर्सिटी से 12वीं / इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन अवश्य देखें।

चयन प्रक्रिया-

विभाग द्वारा लिखित परीक्षा/ कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन या साक्षात्कार आयोजन कर किया जाएगा।उपरोक्त प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।

वेतनमान-

35400 से 112400 सातवें वेतनमान (7th Pay Commission) के तहत।अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

आवेदन शुल्क-

  • सभी आवेदक से आवेदन करने के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल भुगतान ऑनलाइन (क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग) के माध्यम से करना होगा।
  • सामान्य के लिए 350, ओबीसी के लिए 250, एससी-एसटी के लिए 200 रूपए निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन- 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीजी जल संसाधन विभाग भर्ती 2022 के लिए आवेदन ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन को अवश्य पढ़े ताकि भविस्य में किसी भी तरह से कोई परेशानी ना हो।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews