Vyapam Recruitment : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, यहां 440 पदों निकली है भर्ती, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

ssc recruitment

CG Vyapam Recruitment 2023 : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य में बड़ी संख्या में शासकीय नौकरियों में युवाओं की भर्ती की जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) के 440 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है।

व्यापम द्वारा होगी भर्ती

खास बात ये है कि इन सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) रायपुर द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए केवल छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी।

इसमें परीक्षा दो तरीके से ली जाएगी। परीक्षा खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती के माध्यम से ली जाएगी। खुली सीधी भर्ती के लिए कुल 220 पद हैं, जिसमें सभी वर्गों की महिलाएं आवेदन कर सकती है। इसी तरह परिसीमित सीधी भर्ती में भी 220 पद हैं, जिसमें कार्यरत पात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आवेदन कर सकेंगी।

Vyapam Recruitment 2023

कुल पद- 440

सीधी भर्ती के लिए कुल 220 पद

  1. अनारक्षित – 92 पद
  2. अनु जनजाति – 71 पद
  3. अ.पि.व. – 31 पद
  4. अनु जाति – 26 पद

पर्यवेक्षक (परिसीमित सीधी भर्ती) कुल पद – 220

  1. अनारक्षित – 92 पद
  2. अनु जनजाति – 70 पद
  3. अ.पि.व. – 31 पद
  4. अनु जाति – 27 पद

आयु सीमा –18 से 30 वर्ष।

योग्यता- किसी मान्‍यता प्राप्‍त संस्‍था / बोर्ड / विश्‍वविद्यालय से 12वीं पास योग्‍यता होनी चाहिए ।

वेतनमान- ₹5,200 – 20,200/- (मैट्रिक्स लेवल 06)

जरूरी दस्तावेज

  1. जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  2. पहचान प्रमाण पत्र
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. निवास प्रामाण पत्र
  6. रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
  7. अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो

चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा
  2. दस्तावेज सत्यापन

मापदंड

  1. सभी वर्गों की महिलाएं ही केवल आवेदन कर सकती हैं
  2. केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर सकेंगे आवेदन
  3. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर प्रवेश परीक्षा लेगा

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन जमा करने के प्रारंभिक तिथि : 15 जुलाई 2023

आवेदन जमा करने के अंतिम तिथि : 05 अगस्त 2023

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews