Vyapam Recruitment 2024 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, यहां 70 पदों पर निकली है भर्ती, 22 फरवरी से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

government job 2026

CG Vyapam Recruitment 2024 : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने छत्तीसगढ़ मछली पालन विभाग में मत्स्य निरीक्षक के 70 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 22 फरवरी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

CG Vyapam Recruitment 2024

कुल पद -70 पद

पदों का विवरण- अनारक्षित वर्ग के 29, अनुसूचित जाति के 8, अनुसूचित जनजाति के 23 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 10 पद शामिल हैं. दिव्यांग कोटा के लिए पांच पद आरक्षित ।

आयु सीमा – 1 जनवरी 2024 को 20 साल की आयु पूर्ण कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 35 साल अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है, हालांकि आरक्षित वर्ग को आयु में छूट मानदंडों के अनुसार मिलेगी।

योग्यता : अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BFSC पास होना जरूरी है या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान में ग्रेजुएट और केंद्र या राज्य सरकार द्वारा किसी संस्थान से अंतर्देशीय मत्स्य उद्योग पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए।

वेतनमान- मछली पालन विभाग भर्ती पर चयनित उम्‍मीदवारों को 28700-62000/- का सैलेरी प्रदान किया जायेगा।

चयन प्रक्रिया- व्यापम की परीक्षा में प्राप्तांक के वरियता (merit) के आधार पर सीधी नियुक्ति दी जावेगी अर्थात अधिकतम प्राप्तांक ही सीधी भर्ती का माध्यम होगा, पृथक से साक्षात्कार नही लिया जावेगा। व्यापम से प्राप्त selection list के अनुसार अभ्यार्थियों का विहित योग्यता संबंधी Document verification पश्चात् पात्र अभ्यार्थियों का नियुक्ति की कार्यवाही की जावेगी।

आवेदन शुल्‍क

  • सामान्‍य वर्ग – 350
  • अन्‍य पिछड़ा वर्ग – 250
  • अजा/अजजा वर्ग – 200

महत्वपूर्ण तारीखें- 1 फरवरी से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 22 फरवरी तक जारी रहेगी।इसके बाद 23 से 25 फरवरी तक आवेदनों में त्रुटि सुधारने का समय दिया गया है।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • छत्तीसगढ़ फिशरीज इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ऑफिशल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in में जाना होगा।
  • आवेदक को पहले अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक बार प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदक को बार-बार व्यक्तिगत जानकारी नहीं भरनी होगी।
  • शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेजों की जानकारी भरने के बाद सभी की जांच कर सबमिट बटन को क्लिक करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews