Rakshabandhan 2021 : भाई की कलाई पर बांधिये अपने हाथों से बनी राखी, रक्षासूत्र से बनाइये स्नेहसूत्र

Rakshabandhan 2021 : भाई की कलाई पर बांधिये अपने हाथों से बनी राखी, रक्षासूत्र से बनाइये स्नेहसूत्र

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। रक्षाबंधन पर्व 22 अगस्त को है और इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। बाजार सज गए हैं जहां रंग बिरंगी राखियों से लेकर तरह तरह की मिठाईयां और गिफ्ट्स मिल जाएंगे। लेकिन अगर इस रक्षाबंधन पर आप अपने भाई को कुछ खास तरह की राखी बांधना चाहती हैं, तो ये राखी घर पर भी बनाई जा सकती है।

Raksha Bandhan 2021 : रक्षाबंधन पर इन देवताओं को बांधिये राखी, सुख-समृद्धि धन-धान्य का मिलेगा आशीर्वाद

कोरोना संकटकाल के बीच कई लोग अब भी बाजार का रूख करने में हिचकिचा रहे हैं। लेकिन त्योहारों का मौसम हैं और ऐसे में खरीदारी भी लाज़मी है। लेकिन क्यूं न ये करें कि इस बार भाई की कलाई पर सजने वाली राखी खुद बहन के हाथों से बनी हुई हो। इसमें न तो ज्यादा खर्च आएगा, न ही बहुत मेहनत लगेगी। लेकिन जब ये राखी आपके भाई की कलाई पर सजेगी तो इसमें आपका प्यार साफ साफ छलकेगा।

घर पर राखी बनाने के लिए कुछ आसान सी वस्तुओं की जरूरत होगी। इनमें रक्षासूत्र, कैंची, पेपर, गोंद, राखी पर सजावट के लिए कुछ मनपसंद सामग्री और धागा। अब याद कीजिये कि स्कूल में क्राफ्ट क्लास में आपने क्या सीखा था और उसी हुनर को फिर से जगाइये। रक्षासूत्र को हाथ की तीन उंगलियों के बीच लगाते हुए मोड़ते जाइये। ऐसा कुछ बार लगातार करें। इसके बाद इसे उंगलियों से बाहर निकालें और किनारे से कैंची से काट लें। इसके बाद इसे अच्छे से फैला दें और बीच में पेपर चिपका दें। पेपर पर कुछ डेकोरेटिव आइटम लगाकर सजा दें और पीछे हाथ में बांधने के लिए धागा बांध दें। इसी तरह आप अपने कुछ और आइडिया लगाकर अलग अलगत तरह की कई राखियां बना सकती हैं। बस थोड़े से समय में आपकी होममेड राखी एकदम तैयार है और ये इसलिए खास होगी क्योंकि इसे आपने खुद बनाया है। फिर इस राखी के साथ घर पर बनाई कुछ मिठाई भी हो तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। तो आप भी कर लीजिये तैयारी घर पर ही राखी बनाने की और इस त्योहार अपने भाई को बांधिये अपने स्नेह और प्यार से पगा हुआ रक्षासूत्र।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews