Veer Bal Diwas: राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा की घोषणा, स्कूली बच्चों को पढ़ाएंगे साहिबजादों का इतिहास, योगी के निशाने पर मुगल आक्रांता

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा- “गुरु गोबिंद सिंह जी के चार पुत्रों, साहिबजादा अजीत सिंह जी, साहिबजादा जुझार सिंह जी, साहिबजादा जोरावर सिंह जी, साहिबजादा फतेह सिंह जी के बलिदान दिवस ‘वीर बाल दिवस’ पर उन्हें सादर नमन-वंदन करता हूं। धर्म एवं मानवता के लिए उनका त्याग विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।”
Veer Bal Diwas CM Bhajanlal Sharma Yogi Adityanath

Veer Bal Diwas CM Bhajanlal Sharma Yogi Adityanath

Veer Bal Diwas: गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों साहिबजादा अजीत सिंह जी, साहिबजादा जुझार सिंह जी, साहिबजादा जोरावर सिंह जी, साहिबजादा फतेह सिंह जी की याद में आज पूरा देश वीर बाल दिवस मना रहा है और उनके अदम्य सहस को याद कर रहा है। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम नई दिल्ली में बच्चों को सम्बोधित किया वही अलग अलग राज्यों में भी कार्यक्रम आयोजित किये गए, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्य्रकम में मुख्यमंत्री योगी के निशाने पर मुग़ल आक्रांता औरंगजेब जहांगीर आदि रहे वहीं राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्यालय जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने साहिबजादों की वीरता को याद किया और घोषणा की कि उनके अदम्य साहस भरे इतिहास को स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल कर उन्हें पढ़ाया जायेगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के सिखों की आवाज को सुना तथा स्वदेश और स्वधर्म के लिए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने 26 दिसंबर, जो बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी के बलिदान का दिवस है, इस तिथि को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में पूरे देश में एक राष्ट्रीय समारोह आयोजित किया।

उन्होंने कहा आज भारत के अंदर कौन ऐसा शहर है जहां गुरुद्वारा न हो, भारत के अंदर कौन सी ऐसी जगह है, जहां आज का यह कार्यक्रम न हो रहा हो? 26 दिसंबर के कार्यक्रम हर स्कूल, हर कॉलेज, हर कार्यालय और हर स्थान पर हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई हैं।

इतिहास उन्हीं का बनता है, जिनके मन में त्याग और बलिदान का भाव होता है

योगी ने कहा इतिहास उन्हीं का बनता है, जिनके मन में त्याग और बलिदान का भाव होता है। इतिहास उनका नहीं बनता, जो तात्कालिक स्वार्थ के लिए समर्पण कर देते हैं। जिस दुष्ट औरंगजेब ने गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज को चुनौती दी थी और आज उसका कोई नाम लेने वाला नहीं है योगी बोले गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों ने देश और धर्म के लिए अपना बलिदान दिया था, दुनिया के इतिहास में इस प्रकार का बलिदान देखने को नहीं मिलता है।

वीर बालकों का अद्वितीय शौर्य और त्याग सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा

जयपुर स्थित राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्य्रकम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीर साहिबजादों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर वीर साहिबजादों के बलिदान को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं कार्यकर्ताओं व उपस्थित जनों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा धर्म की रक्षा हेतु वीर बालकों का अद्वितीय शौर्य और त्याग सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा।

साहिबजादों ने जो बलिदान दिया उसे याद कर मन भावुक हो जाता है

सीएम ने कहा 26 दिसंबर भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है आज पूरा देश वीर बाल दिवस मना रहा है उन्होंने कहा हमारे देश में जब भी धर्म और इतिहास की रक्षा के लिए जब भी पराक्रम की बात आई है तो हम कह सकते है गुरु गोबिंद सिंह जी, माता गुजरी और उनके चारों साहिबजादों नाम सामने आता है, मुख्यमंत्री ने कहा धर्म की रक्षा के लिए साहिबजादों ने जो बलिदान दिया  उसे याद कर मन भावुक हो जाता है ।

आज हम संकल्प लें धर्म की रक्षा करेंगे,विरासत को आगे बढ़ाएंगे

सीएम ने कहा आज हम संकल्प लें धर्म की रक्षा करेंगे,विरासत को आगे बढ़ाएंगे , जिस तरह वीर साहिबजादों ने देश और समाज के लिए धर्म बचाया, स्वाभिमान बचाया इसलिए उनके पदचिन्हों पर चलकर देश की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य बनता है, सीएम भजनलाल ने कहा आज मैं घोषणा करता हूँ कि साहिबजादों के वीर इतिहास को हमारी सरकार छोटे बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल करेगी, उनके जीवन की गाथा को पढ़ाएंगे जिससे उन्हें प्रेरणा मिले ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews