
Police Retirement : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर के पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में आज पलासिया स्थित सभागार में करीब 19 पुलिस अधिकारियों का रिटायरमेंट किया गया। इतना ही नहीं 59 निरीक्षक और एसपी का स्थानांतरण भी आज हुआ।
इस खास मौके पर पुलिस कमिश्नर ने रिटायर्ड होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को फूलों की माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। साथ ही स्थानांतरण होने वाले अधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया।
जानकारी के मुताबिक, खाकी वर्दी लगाए सालों तक आम जनता की सेवा करने वाले इंदौर पुलिस में पिछले कई सालों से रहे 19 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों का रिटायरमेंट मकरंद देउसकर पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में किया गया।
सभी को पुलिस कमिश्नर ने दी बधाई
[dgv_vimeo_video id=”850861094″]
पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर इंदौर पुलिस कमिश्नर और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सभी अधिकारियों और स्थानांतरण वाले निरीक्षक और एसपी को फूल की माला और साफा बांधकर शुभकामनाएं दी गई।
खास बात यह है कि सभागार में सभी का आत्म अभिनंदन करते हुए विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी के आगामी जीवन में काम आने वाली जरूरी बात अधिकारियों और कर्मचारियों को बताई। खुशनुमा माहौल में ये पूरा कार्यक्रम हुआ।
[dgv_vimeo_video id=”850861203″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
