इंदौर से जबलपुर जा रही महिला के पर्स में मिले 2 जिंदा कारतूस, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

indore airport

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर मंगलवार को इंदौर से जबलपुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में यात्रा करने जा रही एक महिला को CISF ने पकड़ लिया। दरअसल, जब एयरपोर्ट पर महिला के सामान की चैकिंग की जा रही थी तब उसके पर्स में से दो जिंदा कारतूस मिले। जिसके बाद CISF द्वारा पूरा मामला इंदौर की एरोड्रम पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उस पर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने महिला को जमानत देकर छोड़ दिया है।

ये भी देखें- Good News: इस स्कीम से मिलेगी सालाना 111000 रुपये पेंशन, जानें नियम, ब्याज दरें और पात्रता

पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो महिला ने अपना नाम एकता श्रीवास्तव बताया। महिला ने बताया कि वो जबलपुर में रहती है और 10 माह पहले उसकी शादी गांधी नगर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले अमित सक्सेना से हुई है। एकता ने पुलिस को बताया कि 6 माह पहले जबलपुर में उसके परिवार के दो बच्चे कारतूस से खेल रहे थे जिसके बाद उसने कारतूस छीनकर अपने हेंड बैग में रख लिए और इस बारे में वो घर के लोगों को बताना भूल गई। 10 दिन पहले वो अपने ससुराल ट्रेन के जरिये पहुंची और मंगलवार सुबह वो वापस जबलपुर जा रही थी तब भी उसे ध्यान नहीं था कि उसके बैग में कारतूस रखे है।

वहीं पुलिस ने 8mm के दोनों जिंदा कारतूस जब्त कर लिए हैं। थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि महिला के पास कोई लायसेंस भी नहीं था ऐसे में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। वही महिला को जमानत के बाद छोड़ दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”649437396″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews