Pravasi Bhartiya Divas : इंदौर के 365 विद्यार्थी दुनिया को दिखाएंगे अपना प्रबंधन, जानें क्या होगा खास

Pravasi Bhartiya sammelan

Pravasi Bhartiya Divas : इंदौर में जनवरी 2023 में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है। तैयारियां अंतिम चरण में आ चुकी हैं। इतना ही नहीं प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का अनुभव इंदौर के विद्यार्थियों को भी मिलने वाला है। ऐसे में इंदौर के आईआईएम और आईआईटी के साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों से जिम्मेदारी संभालने के लिए विद्यार्थियों के नाम की मांग की गई है। यह विद्यार्थी इस सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट में अपना योगदान देंगे।

साथ ही बैठक, बुक की गई होटल, स्वागत, पार्किंग, खाना पान के साथ सभी इंतजाम को देखेंगे। इसके लिए अभी से सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों को प्रशासन जानकारी एकत्रित कर रहा है। साथ ही प्रशासन उन विद्यार्थियों के नाम कॉलेज वालों से मांग रहा है जिनका रिकॉर्ड अच्छा होगा। इनपर पूरे समय प्रशासन की नजर रहेगी। सभी कि अलग-अलग टीमें बनाकर कार्यों का निर्धारण किया जाएगा। इस सम्मलेन के लिए कुछ विद्यार्थी निश्शुल्क सेवा देने के लिए तैयार हैं। शिक्षण संस्थान की सहमति के बाद ही विद्यार्थियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इंटरनेट पर किया जाएगा प्रचार –

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए बनाए जा रहे विद्यार्थियों की टीम 8 जनवरी से पहले ही सक्रिय हो जाएगी। वहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर भी आयोजन का प्रचार जोरों शोरों से किया जाएगा। साथ ही प्रेजेंटेशन, वीडियोग्राफी, एडिटिंग और फोटोग्राफी के लिए प्रशासन कुछ विद्यार्थियों के नाम जुटा रही है। इसके अलावा एक अलग से विंडो बनाई जाएगी। उसमें शहर के प्रमुख स्थान शहर के आसपास के धार्मिक स्थल होटल रेस्टोरेंट और अन्य तरह की सुविधाओं की जानकारी मेहमानों के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसका एक अलग से डेस्क बनाकर तैयार किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews